रक्षा मंत्रालय

भारत मालदीव संयुक्त युद्धाभ्यास इकूवेरीन-2019

Posted On: 21 OCT 2019 11:30PM by PIB Delhi

पुणे में आयुध सैन्य स्टेशन के विदेश प्रशिक्षण नोड में 20 अक्टूबर, 2019 को भारत-मालदीव संयुक्त युद्धाभ्यास एक्स इकूवेरीन-2019 सम्पन्न हुआ। यह युद्धाभ्यास 7 अक्टूबर, 2019 को शुरू किया गया था। इसमें संयुक्त राष्ट्र के शासनादेश के तहत अर्द्ध-शहरी वातावरण में उग्रवाद से निपटने और आतंकवाद का मुकाबला करने में सैन्य टुकड़ियों के संयुक्त प्रशिक्षण सहित दोनों सैन्य टुकड़ियों के बीच आपसी संचालन क्षमता और तालमेल विकसित करना शामिल है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Groupphotographsofparticipatingcontingents5UL4.JPG

 

दोनों देशों की सेनाओं की टुकड़ियों ने 20 अक्टूबर, 2019 को आयोजित प्रमाणन अभ्यास के रूप में विशेष तौर पर संयुक्त रूप से आतंकवाद विरोधी संचालन किये, जिसमें दोनों सेनाओं के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में भारतीय सेना के मेजर जनरल जे. जे. मैथ्यूज ने प्रमाणन अभ्यास की समीक्षा की। ब्रिगेडियर जनरल वासे वहीद ने मालदीव सेना का प्रतिनिधित्व किया। यह अभ्यास एक भव्य समारोह के साथ 20 अक्टूबर, 2019 को सम्पन्न हुआ।

अभ्यास इकूवेरीन-2019 दोनों भागीदार देशों के बीच आपसी संबंधों और भाईचारे को बढ़ावा देने में काफी सफल था। दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों ने अपने-अपने देश के विभिन्न क्षेत्रों की सर्वश्रेष्ठ परम्पराओं को साझा किया, जो दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझदारी बढ़ाने तथा परस्पर विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने का एक अवसर साबित हुआ।

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एसकेएस/सीएस-3744

 



(Release ID: 1588835) Visitor Counter : 169


Read this release in: English