वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

भारत का विदेश व्यापार : सितम्बर, 2019

Posted On: 15 OCT 2019 6:59PM by PIB Delhi

भारत से अप्रैल-सितम्बर 2019-20* में 267.21 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र निर्यात (वाणिज्यिक एवं सेवाएं) होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.93 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसी तरह अप्रैल- सितम्बर 2019-20* के दौरान 312.16 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र आयात होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.15 प्रतिशत की ऋणात्मक बढ़ोतरी को दर्शाता है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00146T7.png

 

* नोटः आरबीआई द्वारा 15 अक्टूबर, 2019 को जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम डेटा अगस्त 2019 के रूप में अप्रैल-अगस्त 2019-20 से संबंधित है। अगस्त 2019 से संबंधित डेटा सिर्फ एक आकलन है जिसमें आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा।

 

वाणिज्यिक व्यापार

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

सितम्बर, 2019 में 26.03 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ जो सितम्बर 2018 में हुए 27.87 अरब अमरीकी डॉलर के निर्यात की तुलना में 6.57 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि को दर्शाता है। रुपये के लिहाज से सितम्बर, 2019 में निर्यात 1,85,710.81 करोड़ रुपये का हुआ जो सितम्बर, 2018 के 2,01,234.95 करोड़ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7.71 प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है।

सितम्बर, 2019 में जिन प्रमुख जिंस समूहों के निर्यात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में धनात्मक वृद्धि दर्ज की गई है उनमें निम्नलिखित शामिल हैं-

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002I3GY.png

 

अप्रैल-सितम्बर, 2019-20 में कुल निर्यात 159.57 अरब अमेरिकी डॉलर (11,16,766.77 करोड़ रुपये) का हुआ जो अप्रैल-सितम्बर, 2018-19 में हुए कुल 163.48 अरब अमेरिकी डॉलर (11,21,474.97 करोड़ रुपये)  निर्यात की तुलना में डॉलर की दृष्टि से 2.39 प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि और रुपये के लिहाज से 0.42 प्रतिशत की धनात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है।

सितम्बर 2019 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व जेवरात निर्यात 19 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो सितम्बर 2018 में हुए 19.84 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 4.20 प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है। अप्रैल-सितम्बर 2019-20 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व जेवरात निर्यात 118.41 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि में हुए 119.01 अरब अमेरिकी डॉलर के निर्यात की तुलना में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

आयात

सितम्बर 2019 में 36.89 अरब अमेरिकी डॉलर (2,63,158.22 करोड़ रुपये) का आयात हुआ जो अगस्‍त 2018 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 13.85 प्रतिशत कम है और रुपये के लिहाज से भी 14.90 प्रतिशत कम है। अप्रैल-सितम्बर 2019-20 में कुल मिलाकर 243.28 अरब अमेरिकी डॉलर (17,01,997.27 करोड़ रुपये) का आयात हुआ, जो अप्रैल-सितम्बर 2018-19 में हुए आयात की तुलना में डॉलर के लिहाज से 7.01 प्रतिशत कम है और रुपये की दृष्टि से 5.18 प्रतिशत ऋणात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है।

सितम्बर, 2019 में जिन प्रमुख जिंस समूहों के आयात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में ऋणात्‍मक वृद्धि दर्ज की गई है उनमें निम्नलिखित शामिल हैं-

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0035HRY.png

 

कच्चा तेल एवं गैर-तेल आयात

सितम्बर, 2019 में तेल आयात 9.98 अरब अमेरिकी डॉलर (64,034.71 करोड़ रुपये) का हुआ, जो सितम्बर, 2018 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 18.33 प्रतिशत कम है और रुपये के लिहाज से भी 19.32 प्रतिशत कम है। अप्रैल-सितम्बर, 2019-20 में तेल आयात 64.30 अरब अमेरिकी डॉलर (64,034.71 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अप्रैल-सितम्बर, 2018-19 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 8.22 प्रतिशत अधिक है और रुपये के लिहाज से 6.37 प्रतिशत कम है।

इस संबंध में यह उल्लेखनीय है कि सितम्बर, 2018 के मुकाबले सितम्बर, 2019 में ब्रेंट के वैश्विक मूल्य (डॉलर प्रति बैरल) में 20.96 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह जानकारी विश्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों से मिली है।

सितम्बर, 2019 में 27.91 अरब अमेरिकी डॉलर (1,99,123.51 करोड़ रुपये) का गैर-तेल आयात होने का अनुमान लगाया गया है, जो डॉलर के लिहाज से 12.30 प्रतिशत कम है और रुपये के लिहाज से भी 13.37 प्रतिशत कम है। अप्रैल-सितम्बर, 2019-20 में गैर-तेल आयात 178.97 अरब अमेरिकी डॉलर (12,52,126.75 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अप्रैल-सितम्बर, 2018-19 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 6.57 प्रतिशत कम है, लेकिन रुपये की दृष्टि से 4.74 प्रतिशत कम है।

सितम्बर, 2019 में गैर-तेल और गैर-स्वर्ण आयात 26.64 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो सितम्बर, 2018 की तुलना में 8.88 प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है। अप्रैल-सितम्बर, 2019-20 में गैर-तेल और गैर-स्वर्ण आयात 163.17 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो अप्रैल-सितम्बर, 2018-19 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 6.18 प्रतिशत ऋणात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है। अप्रैल-सितम्बर, 2018-19 में यह आयात 173.93 अरब अमरीकी डॉलर का हुआ था।

 

II सेवाओं का व्यापार

 

निर्यात (प्राप्तियां)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 15 अक्टूबर, 2019 को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अगस्त, 2019 में निर्यात 12.01 अरब अमेरिकी डॉलर (1,29,798.22 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अगस्त, 2018 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 10.40 प्रतिशत की धनात्मक वृद्धि को दर्शाता है। सितम्बर, 2019* में सेवाओं का निर्यात 18.11 अरब अमेरिकी डॉलर का होने का अनुमान लगाया गया है।

 

आयात (भुगतान)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 15 अक्टूबर, 2019 को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अगस्त, 2019 में आयात 12.01 अरब अमेरिकी डॉलर (85,417.53 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अगस्त 2018 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 15.96 प्रतिशत की धनात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है। सितम्बर, 2019* में सेवाओं का आयात 11.88 अरब अमेरिकी डॉलर का होने का अनुमान लगाया गया है।

 

III व्यापार संतुलन

 

वाणिज्यिकः सितम्बर, 2019 में व्यापार घाटा 10.86 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि सितम्बर, 2018 में व्यापार घाटा 14.95 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था।

सेवाएं : आरबीआई द्वारा 15 अक्टूबर, 2019 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अगस्त, 2019 के दौरान सेवाओं में व्यापार संतुलन (अर्थात शुद्ध सेवा निर्यात) 6.24 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है।

समग्र व्यापार संतुलन : वाणिज्यिक एवं सेवाओं दोनों को ही मिलाने पर अप्रैल-सितम्बर 2019-20* में कुल मिलाकर 44.95 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार घाटा होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अप्रैल-सितम्बर 2018-19 में व्यापार घाटा 60.16 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था।

 

* नोटः आरबीआई द्वारा 15 अक्टूबर, 2019 जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम डेटा अगस्त, 2019 के रूप में अप्रैल-अगस्त 2019-20 से संबंधित है। सितम्बर 2019 से संबंधित डेटा सिर्फ एक आकलन है जिसमें आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा।

 

वाणिज्यिक व्यापार

निर्यात एवं आयात : (अरब अमेरिकी डॉलर)

(अनंतिम)

 

सितम्बर

अप्रैल- सितम्बर

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

 

 

2018-19

27.87

163.48

2019-20

26.03

159.57

प्रतिशत में वृद्धि 2019-20/ 2018-19

-6.57

-2.39

आयात

 

 

2018-19

42.82

261.63

2019-20

36.89

243.28

प्रतिशत में वृद्धि 2019-20/ 2018-19

-13.85

-7.01

व्‍यापार संतुलन

 

 

2018-19

-14.95

-98.15

2019-20

-10.86

-83.70

 

 

 

निर्यात एवं आयात : (करोड़ रुपये में)

 

(अनंतिम)

 

 

सितम्बर

अप्रैल- सितम्बर

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

 

 

2018-19

2,01,234.95

11,21,474.97

2019-20

1,85,710.81

11,16,766.77

प्रतिशत में वृद्धि 2019-20/ 2018-19

-7.71

-0.42

आयात

 

 

2018-19

3,09,222.94

17,94,884.20

2019-20

2,63,158.22

17,01,997.27

प्रतिशत में वृद्धि 2019-20/ 2018-19

-14.90

-5.18

व्‍यापार संतुलन

 

 

2018-19

-1,07,987.98

-6,73,409.23

2019-20

-77,447.41

-5,85,230.50

 

सेवा व्‍यापार

निर्यात एवं आयात (सेवाएं) : (अरब अमेरिकी डॉलर)

(अनंतिम)

अगस्त  2019

अप्रैल-अगस्त

2019-20

निर्यात (प्राप्तियां)

18.24

89.52

आयात (भुगतान)

12.01

57.00

व्‍यापार संतुलन

6.24

32.52

 

 

 

निर्यात एवं आयात (सेवाएं): (करोड़ रुपये में)

(अनंतिम)

अगस्त 2019

अप्रैल-अगस्त

2019-20

निर्यात (प्राप्तियां)

1,29,798.22

6,24,122.42

आयात (भुगतान)

85,417.53

3,97,394.75

व्‍यापार संतुलन

44,380.69

2,26,727.68

स्रोत: आरबीआई की 15 अक्टूबर, 2019 की प्रेस वि‍ज्ञप्ति

 

 

नोट : सेवाओं से जुड़ा डेटा अगस्त 2019 के रूप में अप्रैल-अगस्त 2019-20 से संबंधित है क्योंकि आरबीआई द्वारा 15 अक्टूबर, 2019 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यही नवीनतम उपलब्ध डेटा है। यह डेटा अनंतिम है और इसमें आरबीआई द्वारा संशोधन किया जाएगा।

* त्वरित जानकारी के लिए लिंक करें

 

 

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एसकेएस/सीएस-3633



(Release ID: 1588269) Visitor Counter : 289


Read this release in: English