संघ लोक सेवा आयोग

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2018

प्रविष्टि तिथि: 11 OCT 2019 5:27PM by PIB Delhi

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2018 के परिणामों की घोषणा प्रेस नोट तिथि 05.04.2019 के जरिए की गई है। इसमें आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और केंद्रीय सेवा के समूह 'ए' और समूह 'बी'  के लिए 812 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए मेरिट के क्रम में 759 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।

आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के नियम 16 ​​(4) और (5) के अनुसार संबंधित श्रेणियों के तहत अंतिम अनुशंसित उम्मीदवारों को मेरिट क्रमों में समेकित आरक्षित सूची भी जारी की है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की मांग के अनुरूप आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा, 2018 के आधार पर शेष पदों को भरने के लिए अब 53 उम्मीदवारों की सिफारिश की है जिसमें 38 सामान्य, 14 ओबीसी और 01 एससी वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। इन उम्मीदवारों की जानकारी भी इसमें शामिल है। अनुशंसित उम्मीदवारों को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा सीधे तौर पर सूचित किया जाएगा।

रोल नंबर 1107694 और 0882880 के उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है।

इन 53 उम्मीदवारों की सूची यूपीएससी की वेबसाइट यानी https://www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध है।

 

पूरी सूची के लिए यहां क्लिक करेः-

*****

आरकेमीणा/आरएनएम/एएम/एसकेसी/सीएल-3556


(रिलीज़ आईडी: 1587936) आगंतुक पटल : 167
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , English