रक्षा मंत्रालय

भारत कज़ाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद -2019, 03 से 15 अक्टूबर 2019 तक

प्रविष्टि तिथि: 03 OCT 2019 5:08PM by PIB Delhi

भारत और कज़ाकिस्तान सेना के बीच चौथा वार्षिक सैन्य अभ्यास काजिंद - 2019 आज पिथौरागढ़ में शुरू हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य जंगल और पहाड़ी इलाकों में अलगाववाद निरोधी / आतंकवाद निरोधी ऑपरेशन में सैनिकों का संयुक्त प्रशिक्षण है। काजिंद 2019 को भारत और कजाकिस्तान के बीच लंबे समय तक रणनीतिक संबंधों के एक आयाम के रूप में देखा जा सकता है।

 

 

काजिंद के तहत उग्रवाद और आतंकवाद निरोधी अभियानों से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन और अभ्यास आयोजित किए जाएंगे। दोनों सेनाएं ऐसी परिस्थितियों का मुकाबला करने में अपने बहुमूल्य अनुभवों को भी साझा करेंगी तथा संयुक्त अभियानों के लिए अभ्यास और प्रक्रियाओं को परिष्कृत करेंगी।

 

 

अभ्यास की समाप्ति 15 अक्टूबर 2019 को 72 घंटे के अभ्यास के साथ की जाएगी। इसमें अलगाववाद निरोधी / आतंकवाद निरोधी ऑपरेशन के तहत सैनिकों के संयुक्त कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा।

*****

 

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/जेके/ डीए- 3405   


(रिलीज़ आईडी: 1587127) आगंतुक पटल : 293
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu