रक्षा मंत्रालय

भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री – 2019’ का शुभारंभ

Posted On: 16 SEP 2019 3:43PM by PIB Delhi

भारतीय सेना और रॉयल थाइलैंड आर्मी के बीच वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास, ‘मैत्री का आज विदेशी प्रशिक्षण नोड (एफटीएन), उमरोई, मेघालय में शुभारंभ हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य जंगली इलाकों और शहरी परिदृश्य, दोनों में आतंक विरोधी अभियान में सैनिकों को संयुक्त प्रशिक्षण देना है। सैन्‍य अभ्‍यास मैत्री - 2019 भारत और थाईलैंड के बीच 2006 से चल रहे लंबे द्विपक्षीय संबंधों के मद्देनज़र आयोजित किया जा रहा है।

14 दिनों का यह सैन्‍य अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के शासनादेश के तहत किया जा रहा है। दोनों देशों के सैनिक दस्‍ते आकस्मिक रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं को परिष्कृत करने के उद्देश्य से व्याख्यान, अभ्यास, प्रदर्शन और हथियार-कौशल के रूप में आतंकवाद से निपटने के लिए अपने बहुमूल्य अनुभवों को साझा करेंगे।

इस अभ्यास का समापन 48 घंटे के संयुक्त अभ्यास के साथ होगा, जिसमें आतंकवाद रोधी अभियान का संचालन करते समय सैनिकों के संयुक्त कौशल की योजना और निष्पादन का प्रदर्शन किया जायेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2019-09-16at13.56.44GPJI.jpeg

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आईपीएस/एसएस–3051


(Release ID: 1585185)
Read this release in: English , Urdu