कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

एसीसी नियुक्तियां

Posted On: 21 AUG 2019 9:06PM by PIB Delhi

 

  1. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने श्री राजीव गौबा, आईएएस (जेएचः1982) की कैबिनेट सचिव के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 30.08.2019 से उनका कार्यकाल दो वर्ष अथवा अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक होगा। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने श्री राजीव गौबा, आईएएस (जेएचः1982) की कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्याधिकारी के तौर पर नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। वह कार्यभार संभालने से लेकर कैबिनेट सचिव का पद संभालने तक इस पद पर रहेंगे।
  2. रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग में सचिव श्री अजय कुमार, आईएएस (केएलः85) अब रक्षा विभाग में सचिव का दायित्व संभालेंगे। वह संजय मित्रा, आईएएस (डब्ल्यूबीः82) का कार्यकाल पूरा होने पर उनकी जगह लेंगे।
  3. श्री बृज कुमार अग्रवाल, आईएएस (एचपीः85) सचिव, लोकपाल बनाए गए हैं। वह इस समय अपने मूल कैडर में हैं। उनका रैंक एवं वेतन भारत सरकार के सचिव के बराबर होगा।
  4. रक्षा मंत्रालय के रक्षा विभाग में विशेष सचिव श्री सुभाष चंद्रा, आईएएस (केएनः86) को रक्षा उत्पादन विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। वह श्री अजय कुमार, आईएएस (केएलः85) की जगह लेंगे। अजय कुमार को नया रक्षा सचिव नियुक्ति किया गया है।

 

****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एएस - 2568

 



(Release ID: 1582579) Visitor Counter : 200


Read this release in: English , Urdu