वस्‍त्र मंत्रालय

वस्‍त्र मंत्री ने राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया

प्रविष्टि तिथि: 13 AUG 2019 8:27PM by PIB Delhi

केन्‍द्रीय वस्‍त्र और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने आज राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय, नई दिल्ली में आर्ट गैलरी (टेक्‍सटाइल) का उद्घाटन किया।

इस अनूठे संग्रह के साथराष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय ने बेहतर गुणवत्‍ता वाले भारतीय शिल्प को प्रदर्शित किया है। संग्रहालय की अन्य दीर्घाएँ जैसे लोक और जनजातीय कलासांस्कृतिक और राजसी शिल्प दीर्घा विशेष रूप से विदेशी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय रही। विभिन्न राज्यों के छोटे-छोटे घर ग्रामीण भारत की झांकी प्रस्‍तुत कर रहे थे।

प्रदर्शनी में हैंडलूम की समृद्ध भारतीय विरासत को दिखाया गया है। फैशन तकनीकपरिधान विज्ञान और वस्‍त्र डिजाइन के छात्रों के लिए यह प्रदर्शनी बहुत उपयोगी साबित होगी। पारम्‍परिक हैंडलूम की उच्‍च गुणवत्‍ता वाले वस्‍त्रों को आधुनिक  ऑडियो-विजुअल प्रभावों से सजाया गया है। दर्शक परम्‍परा के साथ तकनीक के उपयोग को महसूस करेंगे।

दर्शक, संग्रह के डिजाइन और तकनीक के माध्यम से भारतीय वस्त्रों की दुनिया को समझ सकेंगे और इसका आनंद उठा सकेंगे। गैलरी में विभिन्‍न प्रकार के वस्‍त्रों के 230 संग्रह हैं और इन्‍हें  30 से अधिक परंपराओं के अंतर्गत श्रेणीबद्ध किया गया है।

प्रदर्शनी की अवधारणा तीन श्रेणियों पर आधारित है:

प्री लूम "इकत" :  डिजाइन पहले से तैयार होता है और धागे को करघे पर रखने से पहले डिजाइन को धागे में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

 

ऑन-लूम : ब्रोकेडमलमलजामदानीबुनी हुई शॉलबुनी हुई साड़ियों को तैयार करने के दौरान डिजाइन को करघे में उतार दिया जाता है।

 

पोस्ट लूम :  वस्‍त्र तैयार होने के पश्‍चात् इस पर ब्लॉक प्रिंटिंगकढ़ाई और कलमकारी की मदद से डिजाइन बनाये जाते हैं।

गैलरी में पाँच ज़ोन हैं – बुनाईकढ़ाईरंगाई (इकत पटोला)पैटर्न (बंधेजकलमकारीऔर लहरिया) और तानाबाना।

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/जेके/जीआरएस – 2486 


(रिलीज़ आईडी: 1582159) आगंतुक पटल : 156
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali