रक्षा मंत्रालय

आयुध फैक्ट्री बोर्ड कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों से रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की मुलाकात

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2019 8:14PM by PIB Delhi

अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी संघ, भारतीय राष्ट्रीय रक्षा कर्मचारी संघ, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ और कन्फेडरेशन ऑफ डिफेंस रिकोग्नाइज्ड एसोसिएशन के पदाधिकारियों से उनकी ओर से दिए गए 20 अगस्त, 2019 से शुरू होने वाली हड़ताल के नोटिस पर आज आज रक्षा उत्पादन विभाग के अपर सचिव ने आयुध फैक्ट्री बोर्ड के अध्यक्ष के साथ मुलाकात की।

बैठक लगभग दो घंटे चली। इसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के दृष्टिकोण के बारे मेंरचनात्मक रूप से स्पष्ट और खुली चर्चा की। बैठक में यह तय किया गया कि परस्पर सहमति कायम करने के लिए बातचीत की प्रक्रिया चालू रहेगी।

*****

 

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आरआरएस/एसएस- 2482


(रिलीज़ आईडी: 1582146) आगंतुक पटल : 202
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu