संसदीय कार्य मंत्रालय

संसदीय प्रथाओं और प्रक्रियाओं के बारे में 2017 बैच के नये आईएएस अधिकारियों के लिए एक ओरिएंटेशन कोर्स का कल नई दिल्‍ली में आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 16 JUL 2019 4:33PM by PIB Delhi

     संसदीय कार्य मंत्रालय (एमपीए) संसदीय प्रथाओं और प्रक्रियाओं के बारे में एक ओरिएंटेशन कोर्स का 2017 बैच के नये आईएएस अधिकारियों के लिए कल नई दिल्ली में आयोजन कर रहा है। लोकसभा अध्‍यक्ष श्री ओम बिरला इस कोर्स का उद्घाटन करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रहलाद वेंकटेश जोशी, दोनों संसदीय राज्‍य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और श्री वी. मुरलीधरन, प्रधानमंत्री के सचिव श्री भास्‍कर खुल्‍बे भी अधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहेंगे।

    पहले तकनीकी सत्र में संसदीय कार्य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव संसदीय प्रथाओं और प्रक्रियाओं के बारे में प्रजेंटेशन देंगे, जबकि दूसरे तकनीकी सत्र में मंत्रालय के सचिव राष्‍ट्रीय ई-विधान परियोजना के बारे में प्रजेंटेशन देंगे। यह परियोजना नेवा के रूप में लोकप्रिय है। बाद में ये अधिकारी लोकसभा की कार्यवाही देखेंगे। इस लघु पाठ्यक्रम का उद्देश्‍य संसदीय प्रथाओं के बारे में इन युवा अधिकारियों के ज्ञान और अनुभव को बढ़ाना है।  

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आईपीएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1579027) आगंतुक पटल : 246
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Punjabi , English