निर्वाचन आयोग

ओडि़शा विधानसभा में 96 पटकुरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की रिक्‍त सीट भरने के लिए आम चुनाव का कार्यक्रम


जहां चुनाव स्‍थगित हुआ- उसके संबंध में

प्रविष्टि तिथि: 04 JUL 2019 2:13PM by PIB Delhi

     ओडि़शा विधानसभा के लिए आम चुनाव 4 चरणों में कराए जाने थे। 96-पटकुरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव चौथे चरण में 29.4.2019 को होना था। 96-पटकुरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेडी (बीजू जनता दल) के उम्‍मीदवार श्री बेद प्रकाश अग्रवाल की 20.4.2019 को मृत्‍यु हो गई। चुनाव का विस्‍तृत कार्यक्रम इस प्रकार था:

 

अधिसूचना जारी

02.04.2019

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि

09.04.2019

नामांकन पत्रों की जांच

10.04.2019

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि

12.04.2019

मतदान तिथि

29.04.2019

मतगणना

23.05.2019

तिथि जिसके पूर्व निर्वाचन सम्‍पन्‍न हो जाएगा

27.05.2019

  

 इस संबंध में जनप्रतिनिधित्‍व अधिनियम 1951 के सेक्‍शन 52(1) (सी) के अन्‍तर्गत पीठासीन अधिकारी द्वारा चुनाव लड़ रहे उम्‍मीदवार की मृत्‍यु के कारण चुनाव स्‍थगित कर दिया गया। इसके बाद आयोग ने 29.04.2019 को एक नोटिस के माध्‍यम से राज्‍य के मान्‍यता प्राप्‍त दल (बीजेडी) से नोटिस जारी होने की तिथि से 7 दिन के अन्‍दर दूसरे उम्‍मीदवार को मनोनीत करने के लिए जनप्रतिनिधित्‍व अधिनियम 1951 के सेक्‍शन 52(2) के अर्न्‍तगत आग्रह किया ।

      इसके बाद आयोग ने अधिसूचना संख्‍या 492/ईसीआई/एनओटी/टीईआरआर/ईएस-।।/ओआर-एलए /2019 के माध्‍यम से 24.04.2019 को स्‍थगित चुनाव का कार्यक्रम अधिसूचित किया। कार्यक्रम इस प्रकार है:-

 

नामांकन की अंतिम तिथि

01-05-2019

नामांकन पत्रों की जांच

02-05-2019

नाम वापस लेने की अंतिम तिथि

04-05-2019

मतदान की तिथि

19-05-2019

मतगणना

23-05-2019

तिथि जिसके पहले निर्वाचन सम्‍पन्‍न हो जाएगा

27-05-2019

 

फोनी चक्रवाती तूफान को देखते हुए ओडि़शा के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने 19.05.2019 को होने वाले चुनाव के कार्यक्रम को स्‍थगित कर दिया। उसी के अनुसार आयोग ने 96 पटकुरा विधानसभा क्षेत्र का 60 दिनों के लिए तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया।

      आयोग ने अब त्‍यौहारों, मतदाता सूचियों जैसे विभिन्‍न कारणों पर विचार करते हुए निम्‍न कार्यक्रम के अनुसार स्‍थगित चुनाव कराने का निर्णय लिया है:

मतदान की तिथि

20-07-2019(शनिवार)

मतगणना

24-07-2019 (बुधवार)

तिथि जिसके पहले निर्वाचन सम्‍पन्‍न हो जाएगा

26-07-2019 (शुक्रवार)

 

******

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एजी/आरएन -191 

 


(रिलीज़ आईडी: 1577272) आगंतुक पटल : 168
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English