वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

भारत का विदेश व्यापार : मई, 2019


मई, 2019 के दौरान निर्यात में 3.93 प्रतिशत का इजाफा

अप्रैल-मई के दौरान निर्यात में 4.32 प्रतिशत की वृद्धि

Posted On: 14 JUN 2019 6:45PM by PIB Delhi

भारत से अप्रैल-मई 2019-20* में 92.33 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र निर्यात (वाणिज्यिक एवं सेवाएं) होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.32 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसी तरह अप्रैल-मई 2019-20* के दौरान 109.75 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र आयात होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001UH0U.png

 

 

* नोटः आरबीआई द्वारा जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम डेटा अप्रैल 2019 से संबंधित है। मई 2019 से संबंधित डेटा सिर्फ एक आकलन है जिसमें आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा।

 

वाणिज्यिक व्‍यापार

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

मई, 2019 में 29.99 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ जो मई 2018 में हुए निर्यात की तुलना में 3.93 प्रतिशत की धनात्मक वृद्धि को दर्शाता है। रुपये के लिहाज से मई, 2019 में निर्यात 2,09,280.62 करोड़ रुपये का हुआ जो मई, 2018 के मुकाबले 7.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी को रेखांकित करता है।

मई, 2019 में जिन प्रमुख जिंस समूहों के निर्यात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में धनात्मक वृद्धि दर्ज की गई है उनमें निम्नलिखित शामिल हैं-

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002PRYC.png

 

मई 2019 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व जेवरात निर्यात 21.42 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो मई 2018 की तुलना में 7.42 प्रतिशत की धनात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है। अप्रैल-मई 2019-20 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व जेवरात निर्यात 40.96 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.07 प्रतिशत की धनात्‍मक वृद्धि को रेखांकित करता है।

आयात

मई 2019 में 45.35 अरब अमेरिकी डॉलर (3,16,448.93 करोड़ रुपये) का आयात हुआ, जो मई, 2018 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 4.31 प्रतिशत अधिक है और रुपये के लिहाज से 7.76 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई 2019-20 में कुल मिलाकर 86.75 अरब अमेरिकी डॉलर (6,03,881.86 करोड़ रुपये) का आयात हुआ, जो अप्रैल-मई 2018-19 में हुए आयात की तुलना में डॉलर के लिहाज से 4.39 प्रतिशत और रुपये की दृष्टि से 9.05 प्रतिशत अधिक है।

 

मई, 2019 में जिन प्रमुख जिंस समूहों के आयात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में ऋणात्‍मक वृद्धि दर्ज की गई है उनमें निम्नलिखित शामिल हैं-

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003GS8S.png

 

कच्चे तेल एवं गैर-तेल आयातः

मई, 2019 में तेल आयात 12.44 अरब अमेरिकी डॉलर (86,822.36 करोड़ रुपये) का हुआ, जो मई, 2018 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 8.23 प्रतिशत अधिक है और रुपये के लिहाज से 11.81 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई, 2019-20 में तेल आयात 23.82 अरब अमेरिकी डॉलर (1,65,811.82 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अप्रैल-मई, 2018-19 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 8.72 प्रतिशत अधिक है और रुपये के लिहाज से 13.57 प्रतिशत अधिक है।

 

इस संबंध में यह उल्लेखनीय है कि मई, 2018 के मुकाबले मई, 2019 में ब्रेंट के वैश्विक मूल्य (डॉलर प्रति बैरल) में 7.98 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह जानकारी विश्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों से मिली है।

मई, 2019 में 32.91 अरब अमेरिकी डॉलर (2,29,626.57 करोड़ रुपये) का गैर-तेल आयात होने का अनुमान लगाया गया है, जो डॉलर के लिहाज से 2.90 प्रतिशत अधिक है और रुपये के लिहाज से 6.31 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-मई, 2019-20 में गैर-तेल आयात 62.93 अरब अमेरिकी डॉलर (4,38,070.04 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अप्रैल-मई, 2018-19 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 2.84 प्रतिशत अधिक है और रुपये की दृष्टि से 7.44 प्रतिशत अधिक है।

मई, 2019 में गैर-तेल और गैर-स्वर्ण आयात 28.13 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो मई 2018 की तुलना में 1.31 प्रतिशत कम है। अप्रैल-मई, 2019-20 में गैर-तेल और गैर-स्वर्ण आयात 54.18 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो अप्रैल-मई, 2018-19 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 1.73 प्रतिशत कम है।

 

सेवाओं का व्यापार

निर्यात (प्राप्तियां)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 14 जून, 2019 को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अप्रैल, 2019 में निर्यात 18.06 अरब अमेरिकी डॉलर (1,25,399.77 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अप्रैल 2018 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 2.84 प्रतिशत की धनात्मक वृद्धि को दर्शाता है। मई 2019* में सेवाओं का निर्यात 18.20 अरब अमेरिकी डॉलर का होने का अनुमान लगाया गया है। 

 

आयात (भुगतान)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 14 जून, 2019 को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अप्रैल, 2019 में आयात 11.40 अरब अमेरिकी डॉलर (79,161.12 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अप्रैल 2018 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 4.46 प्रतिशत की धनात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है। मई 2019 में सेवाओं का आयात 11.60 अरब अमेरिकी डॉलर का होने का अनुमान लगाया गया है। 

 

व्यापार संतुलन

 

वाणिज्यिकः मई, 2019 में व्यापार घाटा 15.36 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि मई 2018 में व्यापार घाटा 14.62 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था।

 

सेवाएं : आरबीआई द्वारा 14 जून, 2019 का जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अप्रैल, 2019 के दौरान सेवाओं में व्यापार संतुलन (अर्थात शुद्ध सेवा निर्यात) 6.66 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है।

 

समग्र व्यापार संतुलन : वाणिज्यिक एवं सेवाओं दोनों को ही मिलाने पर अप्रैल-मई 2019-20* में कुल मिलाकर 17.42 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार घाटा होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अप्रैल-मई 2018-19 में व्यापार घाटा 15.72 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था।

 

* नोटः आरबीआई द्वारा जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम डेटा अप्रैल 2019 से संबंधित है। मई 2019 से संबंधित डेटा सिर्फ एक आकलन है जिसमें आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा।

 

वाणिज्यिक व्यापार

 

निर्यात एवं आयात : (अरब अमेरिकी डॉलर)

(अनंतिम)

 

मई

अप्रैल-मई

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

 

 

2018-19

28.86

54.77

2019-20

29.99

56.07

प्रतिशत में वृद्धि 2019-20/ 2018-19

3.93

2.37

आयात

 

 

2018-19

43.48

83.11

2019-20

45.35

86.75

प्रतिशत में वृद्धि 2019-20/ 2018-19

4.31

4.39

व्‍यापार संतुलन

 

 

2018-19

-14.62

-28.34

2019-20

-15.36

-30.69

 

 

 

निर्यात एवं आयात : (करोड़ रुपये में)

 

(अनंतिम)

 

 

अप्रैल

अप्रैल-मई

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

 

 

2018-19

194,928.45

364,981.41

2019-20

209,280.62

390,301.96

प्रतिशत में वृद्धि 2019-20/ 2018-19

7.36

6.94

आयात

 

 

2018-19

293,660.48

553,745.15

2019-20

316,448.93

603,881.86

प्रतिशत में वृद्धि 2019-20/ 2018-19

7.76

9.05

व्‍यापार संतुलन

 

 

2018-19

-98,732.03

-188763.74

2019-20

-107,168.31

-213579.90

 

 

सेवा व्‍यापार

 

निर्यात एवं आयात (सेवाएं) : (अरब अमेरिकी डॉलर)

(अनंतिम)

अप्रैल 2019

निर्यात  (प्राप्तियां)

18062.00

आयात  (भुगतान)

11402.00

व्‍यापार संतुलन

6660.00

 

 

निर्यात एवं आयात (सेवाएं): (करोड़ रुपये में)

(अनंतिम)

अप्रैल 2019

निर्यात  (प्राप्तियां)

125,399.77

आयात  (भुगतान)

79,161.12

व्‍यापार संतुलन

46,238.65

स्रोत: आरबीआई की 14 जून, 2019 की प्रेस वि‍ज्ञप्ति

 

 

नोट : सेवाओं से जुड़ा डेटा अप्रैल 2019 से संबंधित है क्योंकि आरबीआई द्वारा 14 जून, 2019 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यही नवीनतम उपलब्ध डेटा है। यह डेटा अनंतिम है और इसमें आरबीआई द्वारा संशोधन किया जाएगा।

 

 

मई 2019 में चुनिंदा प्रमुख जिंसों के व्‍यापार से जुड़ी त्वरित जानकारी पाने के लिए अंग्रेजी का अनुलग्‍नक यहां क्लिक करें

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आरआरएस/वाईबी- 1622

 


(Release ID: 1574784) Visitor Counter : 134
Read this release in: English