उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने विधिक माप विज्ञान (मेट्रोलॉजी) के क्षेत्र में भारत और किर्गिज़स्तान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
12 JUN 2019 8:09PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किर्गिज़स्तान के बीच विधिक माप विज्ञान (मेट्रोलॉजी) के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है। इस समझौता ज्ञापन पर 13 से 14 जून, 2019 तक आयोजित एससीओ से हटकर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
लाभ:
· विधिक माप विज्ञान (मेट्रोलॉजी) से संबंधित सूचना और दस्तावेजों का आदान-प्रदान;
· विधिक माप विज्ञान (मेट्रोलॉजी) विषय से संबंधित कार्य करने वाले अधिकारियों और गैर-अधिकारियों के लिए विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम
· विधिक माप विज्ञान (मेट्रोलॉजी) के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए अधिकारियों, विशेषज्ञों और पेशेवरों का आदान-प्रदान;
· आपसी हित के क्षेत्र में सेमिनारों, कार्यशालाओं, बैठकों, संयोजन शिक्षण कार्यक्रमों आदि में भागीदारी, जैसा भी उचित हो;
· पूर्व-पैक की गई वस्तुओं की आवश्यकता की स्थापना और पूर्व-पैक की गई वस्तुओं के मापन निगरानी को पूरा करना;
· पूर्व-पैक की गई वस्तुओं के नियमों/विनियमों की स्थिति की समीक्षा।
· उत्पादक और उपभोक्ताओं के बीच पारस्परिक समझौतों में मापन निगरानी के कार्य में अनुभव साझा करना।
****
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आईपीएस/जीआरएस – 1551
(रिलीज़ आईडी: 1574333)
आगंतुक पटल : 117