निर्वाचन आयोग

आम चुनाव-2019 के छठे चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा


16 महिलाओं सहित 127 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

सुचारू मतदान के लिए 13,793 मतदान केन्द्र बनाए गए  

Posted On: 10 MAY 2019 12:12PM by PIB Delhi

आम चुनाव-2019 के छठे चरण के तहत 12 मई को बिहार की 8 लोकसभा सीटों- वाल्मिकीनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज में मतदान होगा। इन लोकसभा सीटों के लिए 16 महिलाओं सहित कुल 127 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से वाल्मिकीनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, सिवान और महाराजगंज सामान्य सीट है, जबकि गोपालगंज सुरक्षित सीट है।

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इन 8 लोकसभा सीटों में कुल 1,38,02,576  मतदाता हैं जिनमें से 73,05,983 पुरुष, 64,96,117 महिलाएं और 476 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

बिहार में छठे चरण के तहत होने वाले मतदान का रोचक तथ्य यह है कि इस चरण में क्षेत्र और मतदाताओं की संख्या के लिहाज से गोपालगंज सबसे बड़ी लोकसभा सीट है, जबकि मतदाताओं की संख्या के हिसाब से पश्चिम चंपारण सबसे छोटी लोकसभा सीट है। सबसे ज्यादा 22 उम्मीदवार पूर्वी चंपारण और वैशाली से मैदान में है। कुल 16 महिला उम्मीदवारों में से 8 वैशाली से, 4 सिवान से और वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर तथा महराजगंज से एक-एक महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Untitled-2copyBN0K.jpg 

 

बिहार में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के हिसाब से मतदाताओं, उम्मीदवारों और मतदान केन्द्रों का ब्यौरा निम्नलिखित हैं-

निर्वाचन क्षेत्र

मतदाता

मतदान केन्द्रों की संख्या

उम्मीदवारों की संख्या

पुरुष

महिला

थर्ड जेंडर

कुल

 

 

1) वाल्मिकीनगर

8,93,428

7,70,524

96

16,64,048

1701

13

2) पश्चिम चंपारण

8,76,758

7,54,309

63

16,31,130

1647

09

3) पूर्वी चंपारण

8,81,809

7,74,609

26

16,56,444

1611

22

4) शिवहर

8,95,320

7,89,406

68

16,84,794

1670

18

5) वैशाली

9,30,061

8,03,397

48

17,33,506

1803

22

6)गोपालगंज (सुरक्षित)

9,38,734

8,98,550

73

18,37,357

1906

13

7) सिवान

9,38,984

8,55,346

53

17,94,383

1787

19

8) महाराजगंज

9,50,889

8,49,976

49

18,00,914

1848

11

कुल

73,05,983

64,96,117

476

1,38,02,576

13,793

127

 

आम चुनाव के छठे चरण के तहत बिहार में चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों का ब्यौरा:

 

 

 

 

 

 

राजनीतिक दलों के अनुसार उम्मीदवारों की सूची:

राजनीतिक दल का नाम

उम्मीदवारों की  संख्या

क.    मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तर के राजनीतिक दल

 

दल का नाम

पुरुष

महिला

कुल

1

एआईटीसी

0

0

0

2

बीएसपी

7

0

7

3

बीजेपी

3

1

4

4

सीपीआई

1

0

1

5

सीपीआई (एम)

0

0

0

6

आईएनसी

1

0

1

7

एनसीपी

1

0

1

8

आरजेडी

4

1

5

9

जेडी(यू)

2

1

3

10

एलजेपी

0

1

1

11

आरएलएसपी

2

0

2

ख.    पंजीकृत राजनीतिक दल (मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तर के दलों के अलावा)

45

6

51

ग.     निर्दलीय

45

6

51

कुल

111

16

127

 

 

****

 

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एमएस/डीके – 1161

 



(Release ID: 1571828) Visitor Counter : 357


Read this release in: English , Urdu , Malayalam