रक्षा मंत्रालय

भारतीय तटरक्षक बल बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘फानी’ से बचाव में जुटे

प्रविष्टि तिथि: 03 MAY 2019 5:05PM by PIB Delhi

अत्‍यन्‍त तीव्र चक्रवाती तूफान फानीआज ओडिशा के गोपालपुर और चांदबाली के बीच लगभग बीच सुबह लगभग 8 बजकर 19 मिनट पर आया। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में कम दबाव के प्रथम संकेत के बाद 23 अप्रैल, 2019 से भारतीय तटरक्षक बल ने पहले से ही बचाव के अनेक उपाय शुरू किये हैं।

·         विभिन्‍न स्‍थानों पर आपदा कार्रवाई के लिए 34 दलों को तैनात किया गया।

·         दो सीजी पोतों, आईसीजीएस सागर और आईसीजीएस शौर्य को चेन्‍नई से मंगाया गया। हवाई सर्वेक्षण के लिए तथा प्रभावित क्षेत्रों में सहायता देने के लिए आईसीजीएस शौर्य के साथ हैलीकॉप्‍टर भी शामिल है।

·         दो सीजी पोतों, आईसीजीएस समुद्र पहरेदार और आईसीजीएस शौनक को विशाखापत्‍तनम से मंगाया गया। इसके द्वारा बोतल बंद पेयजल, जीवन रक्षक उपकरण और जैमिनी क्राफ्ट भी मंगाया गया। हवाई सर्वेक्षण/फंसे हुए लोगों की सहायता के लिए आईसीजीएस शौनक के साथ हैलीकॉप्‍टर भी मंगाया गया।

·         चक्रवाती तूफान फानीके तट को पार करने के बाद, लोगों की सहायता के लिए आईसीजी आपदा कार्रवाई दलों को फिशिंग हेमलेट्स और गोपालपुर के पोर्ट क्षेत्रों में रवाना किया गया।

·         आईसीजी डॉर्नियर्स को निगरानी/मूल्यांकन के लिए तैनात किया गया।

·         आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन के लिए पारादीप, हल्दिया और गोपालपुर में चिकित्सा टीमों को तैनात किया गया है।

·         तत्काल वितरण के लिए खाद्य पैकेट और पेयजल को भारतीय तटरक्षक बलों के केन्‍द्रों में रखा गया है।

·         सभी भारतीय तटरक्षक बलों के स्टेशनों, एसडीएमए नियंत्रण कक्षों और आपदा प्रत्‍युत्‍तर दलों के साथ तत्‍काल संवाद कायम किया जा रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/01ZDV2.jpg

           https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/02(1)HQ77.jpg

आपदा कार्रवाई और राहत के लिए एसडीएमए और सभी स्थानीय अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क कायम किया जा रहा है।

*****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एसकेएस/जीआरएस-1145  


(रिलीज़ आईडी: 1571727) आगंतुक पटल : 67
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English