निर्वाचन आयोग

कर्नाटक में आम चुनाव के तीसरे चरण में कल, 23 अप्रैल 2019 को लोकसभा की 28 सीटों में से शेष 14 सीटों पर मतदान होगा

प्रविष्टि तिथि: 22 APR 2019 2:25PM by PIB Delhi

आम चुनाव के तीसरे चरण में कल, 23 अप्रैल 2019 को कर्नाटक में कल दूसरी बार मतदान होगा। कर्नाटक में 28 संसदीय क्षेत्रों में से शेष 14 पर इस चरण में वोट डाले जाएंगे। राज्य में दो चरणों में मतदान हो रहा है। राज्य में पहले चरण में 18 अप्रैल को वोट डाले गये थे। उस समय कुल 68.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2,39,68,905 है, जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या  1,21,03,742 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,18,63,204 तथा अन्य श्रेणी (थर्ड जेंडर) के मतदाताओं की संख्या 1,959 है। राज्य में 27,776 मतदान केन्द्र बनाए गये हैं।

कर्नाटक में कुल 237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं (जिनमें 9 महिला उम्मीदवार हैं)  

 

कर्नाटक में आगामी चुनाव (चरण-3) के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों का दलवार ब्यौरा

 

संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्‍या

यह चरण - चरण-3 14

 

कुल

28

 

दल

उम्मीदवारों की संख्या

भाजपा

14

कांग्रेस

11

जेडीएस (सेक्यूलर)

03

बसपा

14

भाकपा (मार्क्सवादी – लेनिनवादी

01

अन्य

63

निर्दलीय

131

कुल (इस चरण में):

 

237

महिला उम्मीदवार

(तीसरा चरण): 09

 

पुरुष उम्मीदवार

(तीसरा चरण): 228

 

 

 

 

 

उम्मीदवारों की संख्या

 

237

2014 के आम चुनाव में हिस्‍सा लेने वाले राजनीतिक दलों द्वारा जीती गई सीटों और कर्नाटक में मत प्रतिशत का ब्‍यौरा-:

संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्‍या

कुल 28

अजा: 05

अजजा:02

 

चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दलों का ब्‍यौरा

मुख्य राजनीतिक दल

2014 में जीती गई सीटें

2014 में कुल मतों का प्रतिशत

भाजपा

17

43.83%

कांग्रेस

09

41.27%

जेडीएस

02

11.73%

अऩ्य

--

3.17%

 

 

 

आम चुनाव 2014 में अनुसूचित जाति निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक दलों द्वारा जीती गई सीटें-

क्र.सं.

निर्वाचन क्षेत्र

वर्ग

विजेता

सामाजिक वर्ग

दल

1

बीजापुर

अजा

रमेश जिगाजिनागी

अजा

भाजपा

2

चामराजनगर

अजा

आर.ध्रुवनारायण

अजा

कांग्रेस

3

चित्रदुर्ग

अजा

बी.एन. चंद्रप्पा

अजा

कांग्रेस

4

गुलबर्गा

अजा

मल्लिकार्जुन खड़गे

अजा

कांग्रेस

5

कोलार

अजा

के.एच. मुनियप्पा

अजा

कांग्रेस

आम चुनाव 2014 में अनुसूचित जनजाति निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक दलों द्वारा जीती गई सीटें-

क्र.सं.

निर्वाचन क्षेत्र

वर्ग

विजेता

सामाजिक वर्ग

दल

1

बेल्लारी

 

अजजा

बी.श्रीरामूला

अजजा

भाजपा

2

रायचूर

अजजा

बी.वी. नायक

अजजा

कांग्रेस

 

 

रोचक तथ्‍य : कर्नाटक के रायचूर और चिक्कोडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे चरण में मतदान होने जा रहा है, जिनमें आम चुनाव 2014 में कांटे की टक्कर हुई थी, यहां जीत का अंतर 10,000 मतों से भी कम था।

राज्य में 18 अप्रैल, 2019 को पहले चरण के मतदान के दौरान कुल 68.52% मतदान हुआ। मांड्या के संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा, 80.23% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

 

 

 

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आरके/एम-1015


(रिलीज़ आईडी: 1571005) आगंतुक पटल : 206
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu