निर्वाचन आयोग
त्रिपुरा में आम चुनाव-2019 दो चरणों में होगा
त्रिपुरा पश्चिम में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा
त्रिपुरा में 100 प्रतिशत ईपीआईसी कवरेज
प्रविष्टि तिथि:
08 APR 2019 7:09PM by PIB Delhi
त्रिपुरा में आम चुनाव-2019 दो चरणों में होगा। त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि त्रिपुरा पूर्व में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा।
|
चरण
|
मतदान की तिथि
|
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र
|
|
1
|
11 अप्रैल 2019
|
त्रिपुरा पश्चिम
|
|
2
|
18 अप्रैल 2019
|
त्रिपुरा पूर्व
|
राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2605325 हैं। त्रिपुरा की दोनों लोकसभा सीटों में पुरूष मतदाताओं की संख्या 1319693 हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1285618 है और अन्य मतदाताओं की संख्या 14 हैं। पहली बार मतदान करने वाले 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 39077 है। राज्य में मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) कवरेज 100 प्रतिशत है। राज्य में कुल 3324 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
*****
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आरके/जीआरएस – 891
(रिलीज़ आईडी: 1570287)
आगंतुक पटल : 267