रक्षा मंत्रालय

श्रीलंका के नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल पियाल डि-सिल्‍वा भारत के दौरे पर

प्रविष्टि तिथि: 02 APR 2019 9:00PM by PIB Delhi

श्रीलंका के नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल पियाल डि-सिल्‍वा 30 मार्च से 02 अप्रैल, 2019 तक सरकारी दौरे पर भारत आए। श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद वाइस एडमिरल पहली बार भारत के दौरे पर आए हैं। भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय नौसेना संबंधों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नौसेना के क्षेत्र में सहयोग के लिए नई संभावनाओं की तलाश करना उनकी इस यात्रा का लक्ष्‍य है।

अपनी यात्रा के दौरान, श्रीलंका के नौसेना कमांडर ने स्‍टाफ कमेटी के चीफ चेयरमेन और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एबीसी, और भारतीय नौसेना के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ 02 अप्रैल, 2019 को द्विपक्षीय वार्ताएं कीं। 

द्विपक्षीय वार्ताओं के दौरान संचालनात्‍मक वार्ताओं से संबंधित अनेक महत्‍वपूर्ण समुद्री क्षेत्र के कार्यक्रमों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। पोर्ट कॉल, द्विपक्षीय अभ्‍यास का संचालन, प्रशिक्षण,हाइड्रोग्राफी के क्षेत्र में सहयोग और विभिन्‍न क्षेत्रों के विषय-वस्‍तु विशेषज्ञों के आदान-प्रदान जैसे मुद्दे इनमें शामिल हैं।

श्रीलंका के नौसेना कमांडर ने नई दिल्‍ली के अलावा कोच्चि और मुंबई का दौरा किया, जहां उन्‍होंने नौसेना के वरिष्‍ठ अधिकारियों से बातचीत की और विभिन्‍न नौसेना इकाइयों को देखा। श्रीलंका के नौसेना कमांडर ने केरल के एझीमाला की यात्रा के दौरान  भारतीय नौसेना अकादमी की प्रशिक्षण सुविधाओं का भी अवलोकन किया।

*****

आर.के.मीणा/एएम/एसकेएस/सीसी- 847 


(रिलीज़ आईडी: 1570002) आगंतुक पटल : 305
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu