रक्षा मंत्रालय
आईएएफ मिग-27 (अपग्रेड) दुर्घटनाग्रस्त
प्रविष्टि तिथि:
31 MAR 2019 3:46PM by PIB Delhi
भारतीय वायु सेना का मिग -27 (अपग्रेड) विमान राजस्थान के एयरफोर्स स्टेशन उत्तरलाई से आज सुबह 1127 बजे एक नियमित उड़ान के लिए रवाना हुआ। विमान जोधपुर से लगभग 120 किलोमीटर दक्षिण में 1145 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलट को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया और खोज और बचाव हेलीकॉप्टर द्वारा बरामद किया गया। पायलट सुरक्षित है और प्रारंभिक जांच में किसी व्यक्ति या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए जांच न्यायालय का आदेश दे दिया गया है।
***
आरकेमीणा/एएम/एसकेजे/एमबी–831
(रिलीज़ आईडी: 1569893)
आगंतुक पटल : 524