कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
लोकपाल अध्यक्ष ने लोकपाल सदस्यों को पद की शपथ दिलाई
प्रविष्टि तिथि:
27 MAR 2019 12:58PM by PIB Delhi
लोकपाल अध्यक्ष न्यायमूर्ति पी.सी. घोष ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में लोकपाल के निम्नलिखित सदस्यों को पद की शपथ दिलाई :
- न्यायमूर्ति दिलीप बाबासाहेब भौसले
- न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती
- न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी
- न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी
- श्री दिनेश कुमार जैन
- श्रीमती अर्चना रामसुन्दरम
- श्री महेन्द्र सिंह
- डा. इन्द्रजीत प्रसाद गौतम
इस अवसर पर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव डॉ. सी चन्द्रमौली, केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) श्री के वी चौधरी, गुप्तचर ब्यूरो (आईबी) के निदेशक श्री राजीव जैन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
***
आर.के.मीणा/एएम/केपी/एस-772
(रिलीज़ आईडी: 1569561)
आगंतुक पटल : 369