रक्षा मंत्रालय

राष्‍ट्रपति ने शौर्य और विशिष्‍ट सेवा पुरस्‍कार प्रदान किए

प्रविष्टि तिथि: 19 MAR 2019 12:26PM by PIB Delhi

राष्‍ट्रपति और भारतीय सशस्‍त्र बलों के सर्वोच्‍च कमांडर श्री रामनाथ कोविन्‍द ने आज राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सशस्‍त्र बलों के सैन्‍य कर्मियों को अद्भुत वीरता, साहस और कार्य के प्रति समर्पण भाव प्रदर्शित करने के लिए 2 कीर्ति चक्र और 17 शौर्य चक्र पुरस्‍कार प्रदान किए। इनमें से दो कीर्ति चक्र एवं 2 शौर्य चक्र चार सैन्‍य कर्मियों को  मरणोपरांत प्रदान किए गए हैं।

राष्‍ट्रपति ने सैन्‍य बलों के वरिष्‍ठ अधिकारियों को उनकी अति विशिष्‍ट सेवाओं के लिए 13  परम विशिष्‍ट सेवा मेडल, 2 उत्‍तम युद्ध सेवा मेडल और 26 अति विशिष्‍ट सेवा मेडल पुरस्‍कार भी दिए ।

पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वालों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

************

आर के मीणा/एएम/एमएस/वाईबी  

 

 

 


(रिलीज़ आईडी: 1569060) आगंतुक पटल : 443
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali