वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
जनवरी, 2019 में आठ कोर उद्योगों की वृद्धि दर 1.8 प्रतिशत रही
प्रविष्टि तिथि:
28 FEB 2019 7:38PM by PIB Delhi
आठ कोर उद्योगों का संयुक्त सूचकांक जनवरी, 2019 में 134.8 अंक रहा, जो जनवरी, 2018 में दर्ज किए गए सूचकांक के मुकाबले 1.8 प्रतिशत ज्यादा है। दूसरे शब्दों में, जनवरी 2019 में आठ कोर उद्योगों की वृद्धि दर 1.8 प्रतिशत आंकी गई है। वहीं, वर्ष 2018-19 की अप्रैल-जनवरी अवधि के दौरान आठ कोर उद्योगों की संचयी उत्पादन वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रही।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं के भारांक (वेटेज) का 40.27 प्रतिशत हिस्सा आठ कोर उद्योगों में शामिल होता है। आठ कोर उद्योगों के सूचकांक (आधार वर्ष: 2011-12) का सार अनुलग्नक में दिया गया है।
कोयला
जनवरी, 2019 में कोयला उत्पादन (भारांक: 10.33%) जनवरी, 2018 के मुकाबले 1.7 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल- जनवरी, 2018-19 में कोयला उत्पादन की वृद्धि दर पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.1 प्रतिशत अधिक रही।
कच्चा तेल
जनवरी, 2019 के दौरान कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98%) जनवरी, 2018 की तुलना में 4.3 प्रतिशत गिर गया। अप्रैल- जनवरी, 2018-19 में कच्चे तेल का उत्पादन बीते वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.8 प्रतिशत कम रहा।
प्राकृतिक गैस
जनवरी, 2019 में प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88%) जनवरी, 2018 के मुकाबले 6.2 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल-जनवरी, 2018-19 में प्राकृतिक गैस का उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.5 प्रतिशत बढ़ गया।
रिफाइनरी उत्पाद
पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन (भारांक: 28.04%) जनवरी, 2019 में 2.6 प्रतिशत गिर गया। अप्रैल-जनवरी, 2018-19 में पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.4 प्रतिशत अधिक रहा।
उर्वरक
जनवरी, 2019 के दौरान उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63%) 10.5 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल-जनवरी, 2018-19 में उर्वरक उत्पादन बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.3 प्रतिशत कम रहा।
इस्पात
जनवरी, 2019 में इस्पात उत्पादन (भारांक: 17.92%) 8.2 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल- जनवरी, 2018-19 में इस्पात उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 5.0 प्रतिशत ज्यादा रहा।
सीमेंट
जनवरी, 2019 के दौरान सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37%) जनवरी, 2018 के मुकाबले 11.0 प्रतिशत ज्यादा रहा। अप्रैल-जनवरी, 2018-19 के दौरान सीमेंट उत्पादन बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 13.6 प्रतिशत अधिक रहा।
बिजली
जनवरी, 2019 के दौरान बिजली उत्पादन (भारांक: 19.85%) जनवरी, 2018 के मुकाबले 0.4 प्रतिशत गिर गया। अप्रैल- जनवरी, 2018-19 में बिजली उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 5.7 प्रतिशत अधिक रहा।
नोट 1: नवंबर, 2018, दिसंबर, 2018 और जनवरी, 2019 के आंकड़े अनंतिम हैं।
नोट 2: अप्रैल, 2014 से ही बिजली उत्पादन के आंकड़ों में नवीकरणीय अथवा अक्षय स्रोतों से प्राप्त बिजली को भी शामिल किया जा रहा है।
नोट 3: फरवरी 2019 के लिए सूचकांक सोमवार, 01 अप्रैल, 2019 को जारी किया जाएगा।
आठ कोर उद्योगों के प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी पाने के लिए अंग्रेजी का अनुलग्नक यहां क्लिक करें
***
आर.के.मीणा/एएम/आरआरएस/एमएस-487
(रिलीज़ आईडी: 1568788)
आगंतुक पटल : 75