रक्षा मंत्रालय

विश्व गुर्दा दिवस

Posted On: 13 MAR 2019 6:21PM by PIB Delhi

13 मार्च 2019 को एएचआरआर, धौला कुआं, नई दिल्ली में विश्व गुर्दा (किडनी) दिवस मनाया गया। समारोह में गुर्दा प्रत्यारोपित लोगों द्वारा "वॉकथॉन" से लेकर प्रेरक वार्ता, नाटकों और म्यूजिकल शो का प्रदर्शन किया गया, जिसमें गुर्दा मरीज के जीवन के विभिन्न पहलुओं और गुर्दा प्रत्यारोपण से होने वाले सकारात्मक अंतर पर प्रकाश डाला गया।

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि, चिकित्सा महानिदेशक (सेना) लेफ्टिनेंट जनरल मनोमॉय गांगुली ने किया।

दिवंगत अंग दाताओं के लगभग बीस परिवारों का अभिनंदन गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया और गुर्दा रोग से पीड़ित लोगों को आशा की किरण दिखाने वाले अंगदाताओं के नेक कार्य की सराहना की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/DSC_003881YR.JPG

 

 

***

आर.के.मीणा/एएम/एजी/डीके-486

 

 

 



(Release ID: 1568782) Visitor Counter : 558


Read this release in: English , Bengali