रक्षा मंत्रालय

गाइडेड पिनाका का तीसरा सफल टेस्ट-फायरिंग

प्रविष्टि तिथि: 12 MAR 2019 7:34PM by PIB Delhi

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित गाइडेड पिनाका की आज पोखरण रेंज में सफलतापूर्वक टेस्ट फायरिंग की गई है। गाइडेड पिनाका का यह परीक्षण सोमवार 11 मार्च2019 को किए गए दो सफल परीक्षणों के बाद किया गया है। तीनों ही परीक्षणों ने मिशन के उद्देश्यों को पूरा किया है।

 

गाइडेड पिनाका के लगातार सफल मिशनों ने शस्त्र प्रणाली की प्रभावशीलताविश्वसनीयता और उच्च सूक्ष्म क्षमताओं को साबित किया है।

 

****

आर.के.मीणा/एएम/एकेपी/डीए-470


(रिलीज़ आईडी: 1568711) आगंतुक पटल : 322
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu