युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय ने अखिल भारतीय कैरम परिसंघ को राष्‍ट्रीय खेल परिसंघ की मान्‍यता दी  

प्रविष्टि तिथि: 08 MAR 2019 4:48PM by PIB Delhi

युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय ने अखिल भारतीय कैरम परिसंघ (एआईसीएफ) को 31 मार्च, 2019 तक या इस मामले पर दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय का फैसला आने तक, जो भी पहले हो, के लिए औपबंधिक मान्‍यता प्रदान की है। इससे आगामी राष्‍ट्रीय/अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाडि़यों का खेलना आसान होगा। मंत्रालय से मान्‍यता मिलने का मतलब भारत में कैरम खेल के विकास में एआईसीएफ को बड़ी भूमिका प्रदान करना है। समय-समय पर सरकार के दिशा-निर्देशों में बदलाव के साथ अखिल भारतीय कैरम परिसंघ के काम-काज को लेकर वि‍वाद होने की स्थिति में इस मान्‍यता की सरकार समीक्षा कर सकती है।

कैरम खेल को अन्‍य की श्रेणी में रखा गया है।     

    

****

आर.के.मीणा/एएम/एके/एसकेपी-415


(रिलीज़ आईडी: 1568317) आगंतुक पटल : 253
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu