रक्षा मंत्रालय

रक्षा मंत्री ने अरुणाचल में दिफो पुल को राष्ट्र को समर्पित किया

प्रविष्टि तिथि: 18 JAN 2019 7:32PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज अरुणाचल प्रदेश में रोइंग-कोरांव-पाया सड़क पर डिफो नदी पर 426.60 मीटर लंबे प्री स्ट्रेस कंक्रीट बॉक्स गर्डर टाइप पुल का उद्घाटन किया। पुल को राष्ट्र को समर्पित करते हुए रक्षा मंत्री ने इस क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।

श्रीमती सीतारमण ने इस महत्वपूर्ण पुल के पूरा होने की सराहना की, जो पूर्वी अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी और लोहित घाटी क्षेत्र और साथ ही चीन सीमा पर तैनात सैनिकों को सभी मौसम में निर्बाध अवागमन प्रदान करेगा। सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने बीआरओ द्वारा कठिन परिश्रम वाली परिस्थितियों में बाढ़ का सामना कर रहे इलाकों में जटिल स्थितियों के विस्तार से बताया। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि बीआरओ ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में देश के लिए कई बहुमूल्य जीवन का बलिदान किया है।

समारोह में अरुणाचल प्रदेश के पशुपालन, डेयरी विकास, कृषि और बागवानी मंत्री डॉ. मोहेश चाई ने भी भाग लिया, जिन्होंने इस क्षेत्र के विकास में बीआरओ के योगदान की प्रशंसा की।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018YE4.jpg

हिंदी इकाई, पसूका, नई दिल्ली
 


(रिलीज़ आईडी: 1560877) आगंतुक पटल : 124
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English