गृह मंत्रालय

केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए गृह मंत्रालय का निर्णय

Posted On: 17 OCT 2018 10:25AM by PIB Delhi

गृह मंत्रालय ने केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के संबंध में निम्नलिखित निर्णय किए हैं-

1.  केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ प्रशासन को सलाह दी जाती है कि दुपहिया वाहन चलाने या पीछे बैठने के बारे में सिख महिलाओं के लिए हैलमेट पहनना उनके लिए वैकल्पिक बनाया जा सकता है, जैसा दिल्ली में लागू है।

2.  केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ प्रशासन को यह भी सलाह दी जाती है कि जहां भी पारम्परिक रूप से मान्य हो सिविल पदों की रिक्तियों को भरने के संबंध में पंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 के अनुपात का पालन किया जाए।

3.  चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी के पदों को दानिप्स में समायोजित करने के संबंध में 25 सितंबर, 2018 की गृह मंत्रालय की अधिसूचना को अग्रिम आदेशों तक लंबित रखा गया है।

 ***

आर.के.मीणा/अर्चना/एकेपी/डीके-10763



(Release ID: 1549929) Visitor Counter : 201


Read this release in: English , Urdu