प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री 09 अक्टूबर को हरियाणा का दौरा करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
08 OCT 2018 6:22PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 अक्टूबर, 2018 को हरियाणा के रोहतक में सांपला का दौरा करेंगे।
श्री मोदी दीनबंधु सर छोटू राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सर छोटू राम एक जाने-माने नेता थे, जिन्होंने किसानों के कल्याण, पिछड़े और दलितों के उद्धार के लिए निरंतर कार्य किए। शिक्षा के क्षेत्र में और अन्य सामाजिक सरोकारों को लेकर भी उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए भी उन्हें याद किया जाता है।
एक जनसभा में प्रधानमंत्री रेल कोच कारखाना सोनीपत की आधारशिला रखे जाने के मद्देनजर एक पट्टिका का अनावरण करेंगे। इसके पूरा होने पर यह उत्तरी क्षेत्र में रेल कोचों के लिए एक महत्वपूर्ण मरम्मत और रखरखाव सुविधा होगी। मॉड्यूलर और प्रीफेब्रीकेटेड निर्माण तकनीकों, आधुनिक मशीनों और पर्यावरण अनुकूल विशेषताओं के इस्तेमाल से इसकी स्थापना की जा रही है।
आर.के.मीणा/अर्चना/एसकेएस/एसके-10585
(रिलीज़ आईडी: 1548960)
आगंतुक पटल : 231
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English