सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
केवीआईसी ने दिल्ली में जगतपुर गांव को स्वच्छता अभियान के लिए गोद लिया
प्रविष्टि तिथि:
20 JUN 2018 4:22PM by PIB Delhi

दिल्ली में स्वच्छता अभियान की अगुवाई करता खादी और ग्रामोद्योग आयोग
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने स्वच्छता अभियान के लिए दिल्ली में जगतपुर गांव को गोद लिया है। केवीआईसी ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत एक पौधा रोपण कार्यक्रम से किया और इसका समापन यमुना नदी के किनारे सफाई अभियान के साथ हुआ।
गांव वालों से बातचीत करते हुए केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने बताया कि वह गांव वालों के सहयोग से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की इस तरह की उत्साहपूर्ण भागीदारी से दिल्ली और एनसीआर में जगतपुर गांव सबसे सुंदर गांवों में से एक होगा।
केवीआईसी यमुना नदी के किनारे 20 पार्क बैंच लगाने जा रहा है। केवीआईसी के स्वच्छता मिशन के तहत अगला सफाई अभियान मुंबई के जुहू बीच पर होगा।
वीके/एएम/एके/एमएम-9095
(रिलीज़ आईडी: 1536017)
आगंतुक पटल : 267
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English