महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

श्रीमती मेनका गांधी: महिला सशक्तिकरण से संबंधित बड़े मुद्दे को संबोधित करने हेतु मंत्रालयों द्वारा उठाए गए कदम  

प्रविष्टि तिथि: 07 JUN 2018 4:36PM by PIB Delhi

महिला सशक्तिकरण से संबंधित बड़े मुद्दे के लिए, सरकार के प्रत्येक वर्ग को महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ इनके विकास के लिए कार्य़ करना भी आवश्यक है।इसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी ने केन्द्र सरकार के सभी मंत्रियों को पत्र लिखकर अवगत कराया है। मंत्री ने यह जोर देकर कहा है कि विभिन्न पहलों और योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए अंतर-मंत्रालयी प्रयासों की पूर्ण रूप से आवश्यकता है। इस पत्र में मंत्री जी ने स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि सभी मंत्रालयों के समग्र शासन योजना में महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाना जरूरी है।

 

सरकार की सभी सरकारी योजनाओं में महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, मंत्री ने सभी मंत्रालयों में संयुक्त सचिव (या मौजूदा संयुक्त सचिवों में से एक को प्रमुख के रूप में नामित) स्तर के अधिकारी को कार्यभार सौंपा जाए ताकि सरकारी योजनाओं/कार्यक्रमों में अवधारणा से लेकर कार्यान्वयन करने में तेजी लाया जा सके। मंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि इससे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़कर काम करने में काफी सुविधा होगी।

 

मंत्री ने यह भी बताया कि गृह मंत्रालय ने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों को हल करने के लिए एक नया प्रभाग बनाने का निर्णय लिया है जो महिलाओं के संबंधित अपराधों पर ध्यान केन्द्रित कर संबंधित विभागों से तालमेल कर तेजी से काम करेगा।

 

मंत्री ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की महत्वपूर्ण पहलों और उपलब्धियों को भी सूचीबद्ध किया और अन्य मंत्रालयों को इन पहलों को सफल बनाने में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।  

***

वीके/एएम/पीकेपी–8854


(रिलीज़ आईडी: 1534779) आगंतुक पटल : 177
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English