रक्षा मंत्रालय
भारतीय वायुसेना कर्मी ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में रजत पदक जीता
प्रविष्टि तिथि:
24 APR 2018 8:36PM by PIB Delhi
भारतीय वायुसेना में सार्जेंट शहजर रिजवी ने दक्षिण कोरिया में आयोजित हो रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में रजत पदक जीता।
शहजर रिजवी ने रजत पदक 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता। रिजवी सिर्फ 0.2 अंको से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। इस प्रतिस्पर्धा में 240.0 अंको के साथ रूस के अरतेम चेनोसोव ने स्वर्ण पदक जीता जबकि रिजवी को 239.8 अंको के साथ रजत पदक मिला। इस प्रतियोगिता में वायुसेना के तीन कर्मी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इससे पहले सार्जेंट रिजवी ने 3 मार्च,2018 को मैक्सिको में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। वायुसेना कर्मी रिजवी राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिया में वायुसेना की प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।
***
वीएल/एएम/एजे/डीके – 8294
(रिलीज़ आईडी: 1530112)
आगंतुक पटल : 138