राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ के 17वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रविष्टि तिथि: 21 APR 2018 4:08PM by PIB Delhi

      राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज (21 अप्रैल, 2018) श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ के 17वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

      इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि श्री लाल बहादुर शास्त्री एक राष्ट्रीय प्रतीक थे और सरल जीवन, बलिदान एवं गुणों की मिसाल थे। वह भारतीय मूल्यों के मूर्त रूप थे और विद्यापीठ की स्थापना के साथ जुड़े थे। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के छात्रों की यह जिम्मेदारी है कि वे उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में उतारें एवं उसे समाज में फैलाएं। महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्वेश्य चरित्र का निर्माण करना एवं व्यक्ति को संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण बनाना है।

      महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ ने अकादमियों, अनुसंधान एवं प्रकाशनों की एक स्वस्थ परंपरा की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि वे प्रसन्न हैं कि इस विद्यापीठ का एक आधुनिक विज्ञान संकाय है और छात्र पर्यावरण विज्ञान और मानवाधिकार जैसे समसामयिक विषयों का अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए किया जाना चाहिए।

***

वीके/एएम/एसकेजे/एनके–8262

 


(रिलीज़ आईडी: 1529877) आगंतुक पटल : 215
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English