निर्वाचन आयोग

त्रिपुरा में सांय 4 बजे तक 74 फीसदी

Posted On: 18 FEB 2018 6:27PM by PIB Delhi

त्रिपुरा विधानसभा के लिए आज मतदान हुआ। राज्य की 60 फीसदी सीटों में से 59 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। शेष एक विधानसभा सीट चारीलाम (एसटी)एसी पर उम्मीदवार की मृत्यु हो जाने के कारण 12 मार्च 2018 को मतदान कराया जाएगा। सांय 4  बजे तक 74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़े प्राप्त होने के समय मत प्रतिशत के और बढ़ने की उम्मीद है।

त्रिपुरा में पहली बार वीवीपेट का प्रयोग किया गया, इसके बारे में चुनाव प्रक्रिया में शामिल लोगों को प्रशिक्षण देना और मतदाताओं को जागरुक करना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था। एसवीईईपी के तहत जागरुकता हेतु कई पहल की गईं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी और उनकी टीम ने कई नए कदम भी उठाए। इसके तहत राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को तत्काल अनुमति दी गई। राज्य में भौगोलिक और क्षेत्रवार जटिलताओं के कारण मतदान की वेबकास्टिंग करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में मतदान  के दौरान सफलतापूर्वक वेबकास्टिंग हुई। राज्य के 3174 मतदान  स्थलों में 72 फीसदी बूथों की वेबकास्टिंग की गई।

  

वीके/एएम/बीपी/पीबी  6708

 

 

 



(Release ID: 1520881) Visitor Counter : 95


Read this release in: English , Urdu