Ministry of Water Resources, River Development and Ganga Rejuvenation

गडकरी ने हिंदी के प्रयोग पर दिया जोर

हिंदी दिवस पर केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री का संदेश

प्रविष्टि तिथि: 14 SEP 2017 4:32PM by PIB Ahmedabad
गडकरी ने हिंदी के प्रयोग पर दिया जोर 
हिंदी दिवस पर केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री का संदेश 
 

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री ने सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकतम उपयोग पर बल देते हुए कहा है कि हिन्दी सिर्फ भाषा या संवाद का ही साधन नहीं है, बल्कि यह हर भारतीय के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध का सेतु भी है। हिन्‍दी दिवस पर अपने संदेश में उन्‍होंने कहा है कि हिन्दी की विशिष्टता भारतीयों को भावनात्मक मजबूती देती है। श्री गडकरी ने कहा कि ‘’हिन्दी की उदारता, व्यापकता और सांस्कृतिक मूल्यों के कारण ही भारत पूरे विश्व में अतुलनीय है। आइए हम अपनी मातृभाषा का सम्मान बनाए रखने का संकल्प लें।‘’

 

*****


(रिलीज़ आईडी: 1502844) आगंतुक पटल : 505
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Gujarati