प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के सशक्तीकरण और महिलाओं के प्रतिनिधित्व को आगे बढ़ाने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई

प्रविष्टि तिथि: 28 NOV 2026 2:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री ने आज संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के वादे को पूरा करने के प्रति अपनी सरकार के अटूट संकल्प को दोहराया।

संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण की मांग दशकों पुरानी है और देशभर की अनगिनत महिलाओं ने पत्रों तथा व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से इस मांग को लगातार उठाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का संकल्प दृढ़ है और उसे देशभर की नारी शक्ति का समर्थन प्राप्त है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“हमने अपनी नारी शक्ति से एक वादा किया था और उसे पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं...”

******

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2343009) आगंतुक पटल : 81
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Khasi , English , Urdu , Gujarati , Malayalam