संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने सितंबर 2026 के दौरान दिल्ली एलएसए के अंतर्गत नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए

प्रविष्टि तिथि: 25 NOV 2026 3:31PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 के दौरान दिल्ली लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) के अंतर्गत नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय में गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है।ट्राई आईडीटी के दौरान दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क प्रदर्शन का मूल्यांकन सेवा गुणवत्ता (क्वालिटी ऑफ सर्विस- QoS) के प्रमुख मानकों के आधार पर करता है। इनमें नेटवर्क कवरेज, कॉल ड्रॉप दर (सीडीआर), कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) की गति आदि शामिल हैं। इन परीक्षणों के निष्कर्ष उपभोक्ताओं को जानकारी देने और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रकाशित किए जाते हैं।

इन स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट को इस तरह तैयार किया गया है कि शहरों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, हॉटस्पॉट और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों सहित विभिन्न उपयोग परिस्थितियों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन किया जा सके।

इस प्रकार के ड्राइव टेस्ट में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सिम कार्ड का उपयोग करके 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव वॉयस और डेटा सत्र स्थापित किए जाते हैं और इसके लिए कई उन्नत परीक्षण हैंडसेट का इस्तेमाल किया जाता है। इन सत्रों की निगरानी और विश्लेषण उन्नत सॉफ्टवेयर प्रणालियों के माध्यम से वास्तविक समय में किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से दिल्ली एलएसए में 1 सितंबर 2026 से 5 सितंबर 2026 के दौरान निम्नलिखित क्षेत्रों में ड्राइव टेस्ट आयोजित किए:

  • शहरों में ड्राइव टेस्ट: 813.4 किलोमीटर
  • हॉटस्पॉट लोकेशन्‍स: 08
  • वॉक टेस्ट: 3.8 किलोमीटर
  • इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग: 01 स्थान

ये परीक्षण ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली की निगरानी में आयोजित किए गए।

ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत निष्कर्ष परीक्षण के दिन और समय पर संबंधित क्षेत्र या मार्ग में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट रूट मैप

निम्नलिखित मानचित्र में ड्राइव टेस्ट के विभिन्न मार्गों का अवलोकन दिया गया है। इसमें मानचित्र में दर्शाए गए संकेतों (लीजेंड) के अनुसार शहरों में किए गए ड्राइव टेस्ट, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट के स्थान एवं मार्ग दर्शाए गए हैं।

चित्र-1: ड्राइव टेस्ट के मार्ग

मूल्यांकन किए गए प्रमुख मानदंड

(क) कवरेज गैप: उन नमूनों का प्रतिशत, जिनमें संबंधित तकनीक (2जी/3जी/4जी/5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल क्षमता से कम सिग्नल की तीव्रता दर्ज की गई।

(ख) वॉयस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर, ड्रॉप कॉल दर, कॉल जुडने का समय, कॉल साइलेंस दर और वॉयस क्‍वालिटी।

(ग) कॉल साइलेंस की घटनाएं: कॉल के दौरान आवाज बंद रहने या सुनाई न देने की घटनाओं की संख्या।

(घ) डेटा सेवाएं: डेटा डाउनलोड एवं अपलोड गति, विलंबता, जिटर और पैकेट ड्रॉप दर।

गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा (दिल्ली एलएसए) में मोबाइल नेटवर्क का समग्र प्रदर्शन

प्रमुख मानकों के आधार पर मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का विवरण निम्नलिखित है:

(क) कवरेज गैप

ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट मार्ग पर वॉयस परीक्षण के दौरान दर्ज सिग्नल की तीव्रता का आकलन किया गया। इसमें कुल एकत्रित नमूनों में से कमजोर सिग्नल वाले नमूनों की संख्या निम्नलिखित रही:

  • एयरटेल: 1053/127346
  • बीएसएनएल/एमटीएनएल: 79985/121733
  • आरजेआईएल (जियो): 2146/127212
  • वीआईएल (वोडाफोन आइडिया): 1246/132094

कवरेज गैप का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-I के मानचित्र में दिया गया है।

(ख) कॉल ड्रॉप

ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या निम्नलिखित रही:

  • एयरटेल: 9/1139
  • बीएसएनएल/एमटीएनएल: 173/1071
  • आरजेआईएल (जियो): 14/1146
  • वीआईएल: 2/1158

कॉल ड्रॉप वाले स्थानों का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-I के मानचित्र में उपलब्ध कराया गया है।

(ग) कॉल साइलेंस की घटनाएं

ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी) में कुल स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक कॉल बंद रहने की घटनाओं की संख्या निम्नलिखित रही:

  • एयरटेल: 8/1086
  • बीएसएनएल/एमटीएनएल: 10/878
  • आरजेआईएल (जियो): 54/1086
  • वीआईएल: 4/1107

कॉल साइलेंस की घटनाओं वाले स्थानों का विवरण अनुलग्नक-I के मानचित्र में दिया गया है।

(घ) डेटा डाउनलोड और अपलोड की गति

1. डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र)

औसत डाउनलोड गति निम्नलिखित दर्ज की गई:

  • एयरटेल (5जी): 114.38 एमबीपीएस
  • बीएसएनएल/एमटीएनएल (4जी): 5.49 एमबीपीएस
  • आरजेआईएल (5जी): 248.50 एमबीपीएस
  • वीआईएल (5जी): 94.30 एमबीपीएस

डाउनलोड गति का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-I के मानचित्र में उपलब्ध है।

2. डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र)

औसत अपलोड गति निम्नलिखित दर्ज की गई:

  • एयरटेल (5जी): 25.11 एमबीपीएस
  • बीएसएनएल/एमटीएनएल (4जी): 1.72 एमबीपीएस
  • आरजेआईएल (5जी): 18.71 एमबीपीएस
  • वीआईएल (5जी): 18.92 एमबीपीएस

अपलोड गति का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-I के मानचित्र में दिया गया है।

कॉल ड्रॉप और कॉल साइलेंस की घटनाओं वाले स्थानों को अनुलग्नक-I के मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

नोएडा सेक्टर-121 से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर तक (दिल्ली एलएसए) मोबाइल नेटवर्क का प्रदर्शन

इस मार्ग पर प्रमुख मानकों के आधार पर मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का विवरण निम्नलिखित है:

(क) कवरेज गैप

ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में वॉयस परीक्षण के दौरान कुल एकत्रित नमूनों में से कमजोर सिग्नल वाले नमूनों की संख्या इस प्रकार रही:

  • एयरटेल: 1/2793
  • बीएसएनएल/एमटीएनएल: 1646/2743
  • आरजेआईएल (जियो): 12/2849
  • वीआईएल: 4/2973

कवरेज गैप का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-II के मानचित्र में दिया गया है।

(ख) कॉल ड्रॉप

ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या निम्नलिखित रही:

  • एयरटेल: 0/25
  • बीएसएनएल/एमटीएनएल: 06/23
  • आरजेआईएल (जियो): 0/26
  • वीआईएल: 0/24

कॉल ड्रॉप वाले स्थानों का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-II के मानचित्र में उपलब्ध है।

(ग) कॉल साइलेंस की घटनाएं

ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी) में कुल स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक कॉल बंद रहने की घटनाएं निम्नलिखित दर्ज की गईं:

  • एयरटेल: 0/24
  • बीएसएनएल/एमटीएनएल: उपलब्ध नहीं (NA)
  • आरजेआईएल (जियो): 0/21
  • वीआईएल: 0/24

कॉल साइलेंस की घटनाओं वाले स्थानों का विवरण अनुलग्नक-II के मानचित्र में दिया गया है।

(घ) डेटा डाउनलोड और अपलोड की गति

1. डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र)

औसत डाउनलोड गति निम्नलिखित दर्ज की गई:

  • एयरटेल (5जी): 175.41 एमबीपीएस
  • बीएसएनएल/एमटीएनएल (4जी): 3.39 एमबीपीएस
  • आरजेआईएल (5जी): 346.84 एमबीपीएस
  • वीआईएल (5जी): 129.86 एमबीपीएस

डाउनलोड गति का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-II के मानचित्र में उपलब्ध है।

2. डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र)

औसत अपलोड गति निम्नलिखित दर्ज की गई:

  • एयरटेल (5जी): 19.29 एमबीपीएस
  • बीएसएनएल/एमटीएनएल (4जी): 1.02 एमबीपीएस
  • आरजेआईएल (5जी): 27.94 एमबीपीएस
  • वीआईएल (5जी): 29.08 एमबीपीएस

अपलोड गति का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-II के मानचित्र में उपलब्ध है।

कॉल ड्रॉप और कॉल साइलेंस की घटनाओं वाले स्थानों को अनुलग्नक-II के मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के दौरान कवर किए गए मार्गों और क्षेत्रों का विवरण

(क) शहरों में ड्राइव टेस्ट

शहरों में किए गए ड्राइव टेस्ट के अंतर्गत निम्नलिखित क्षेत्रों को शामिल किया गया:

मंडोली, साहिबाबाद, गोविंदपुरम, वसुंधरा, इंदिरापुरम, प्रताप विहार, लाल कुआं, धूम मानिकपुर, मधुबन बापूधाम, चिपियाना खुर्द उर्फ तिगरी, गाजियाबाद, राजनगर एक्सटेंशन, छपरौला, नोएडा, नोएडा सेक्टर-62, नोएडा सेक्टर-63, एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा, बिसरख जलालपुर, कुलेसरा, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा, बादलपुर, तिलपता करनवास, सेक्टर एक्सयू-2, दाधा और कासना सहित आसपास के क्षेत्र।

(ख) हॉटस्पॉट

स्थिर अवस्था में मोबाइल नेटवर्क के उपयोगकर्ता अनुभव का आकलन करने के लिए निम्नलिखित आठ हॉटस्पॉट लोकेशन्‍स को शामिल किया गया:

  1. अल्फा-1 मार्केट
  2. फोर्टिस अस्पताल, सेक्टर-62, नोएडा
  3. गाजियाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन
  4. एमएमजी जिला अस्पताल
  5. नोएडा सिटी सेंटर बस स्टैंड
  6. नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन
  7. परी चौक स्टेशन, और
  8. द ग्रैंड वेनिस मॉल

(ग) वॉक टेस्ट

5 सितंबर 2026 को आयोजित वॉक टेस्ट में निम्नलिखित क्षेत्रों को शामिल किया गया:

  • गांधी नगर मार्केट, गाजियाबाद।
  • गाजियाबाद घंटाघर मार्केट, जिसमें तुराब नगर मार्केट भी शामिल है।
  • नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से नोएडा सेक्टर-51 स्काईवॉक और आसपास के क्षेत्र।

इन परीक्षणों का उद्देश्य अधिक भीड़भाड़ वाले पैदल यात्री क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क के व्यवहार और प्रदर्शन का आकलन करना था।

रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई

इस स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ साझा किए गए हैं, ताकि वे अपनी ओर से आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कर सकें।

आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है:

वेबसाइट: www.trai.gov.in

किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क किया जा सकता है:

  • ई-मेल: tadv.delhi@trai.gov
  • ट्राई क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली का टेलीफोन: +91-11-20907772

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

***

पीके/केसी/आरटी/एबी/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2341299) आगंतुक पटल : 55
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu