प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने देश के कार्यबल के लिए सामाजिक सुरक्षा के दायरे में विस्तार को रेखांकित करने वाला लेख साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
25 NOV 2026 2:32PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार लाहिड़ी का एक लेख साझा किया, जिसमें देश के कार्यबल के लिए सामाजिक सुरक्षा कवरेज के विस्तार को दर्शाया गया है।
अपने लेख में श्री लाहिड़ी ने ईपीएफ की वेतन सीमा बढ़ाए जाने और ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को भविष्य निधि, पेंशन तथा बीमा सुरक्षा के दायरे में लाने में इसकी भूमिका का उल्लेख किया है। उन्होंने इस लेख में यह भी बताया है कि सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ने से कर्मचारियों को संस्थानों में बनाए रखने, कार्यबल में स्थिरता लाने और रोजगार के अधिक औपचारिक होने में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
“सरकार देश के कार्यबल के लिए सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ा रही है।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार लाहिड़ी ने ईपीएफ की वेतन सीमा में वृद्धि और अधिक से अधिक श्रमिकों को भविष्य निधि, पेंशन तथा बीमा सुरक्षा के दायरे में लाने में इसकी भूमिका के बारे में लिखा है।
उन्होंने चर्चा की है कि सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ने से कर्मचारियों को संस्थानों से जोड़े रखने, कार्यबल में स्थिरता लाने और रोजगार के औपचारिकीकरण को बढ़ावा देने में किस प्रकार मदद मिलेगी।
https://www.livemint.com/opinion/online-views/epfo-wage-ceiling-hike-25000-workers-social-security-benefits-11795167904065.html
NaMo ऐप के माध्यम से”
***
पीके/केसी/आरटी/बीयू/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2341172)
आगंतुक पटल : 34