प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी के चांसलर से टेलीफोन पर बातचीत की
दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति, स्थिरता और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मिलकर निकटता से कार्य करने पर सहमति व्यक्त की
प्रविष्टि तिथि:
24 NOV 2026 6:07PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज जर्मनी के चांसलर महामहिम श्री फ्रेडरिक मर्ज़ ने टेलीफोन किया और उनसे बातचीत की।
दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत हुई प्रगति की समीक्षा की और द्विपक्षीय संपर्क एवं सहयोग की निरंतर गति पर संतोष व्यक्त किया। इस वर्ष भारत और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दोनों नेताओं ने रक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के विस्तार के लिए कई नए अवसर खुलेंगे।
दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने वैश्विक शांति, स्थिरता और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मिलकर घनिष्ठ सहयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने समकालीन वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षीय मंचों पर निरंतर सहयोग के महत्व पर भी जोर दिया।
********
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2340893)
आगंतुक पटल : 30