सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनएफएससी फेलोशिप द्वारा उच्च शिक्षा को बढ़ावा


फेलोशिप सहायता से पीएच.डी. शोधार्थी को शोध, कौशल विकास और वित्तीय स्थिरता में मदद मिली

प्रविष्टि तिथि: 23 NOV 2026 4:07PM by PIB Delhi

श्री राजू (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि लक्षित शैक्षिक सहायता शोधार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने, शोध कार्य आगे बढ़ाने और वित्तीय स्थिरता तथा पेशेवर अवसर हासिल करने में किस प्रकार मदद कर सकती है।

उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता शोधार्थियों को उन्नत शोध कार्य, शैक्षणिक कौशल विकसित करने और दीर्घकालिक पेशेवर लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद कर सकती है। यह सहायता उन परिस्थितियों में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जब वित्तीय कठिनाइयां उनके अवसर सीमित कर देती हैं।

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के निवासी 36 वर्षीय शोधार्थी श्री राजू पीएच.डी. कर रहे हैं। उनकी शैक्षणिक यात्रा आर्थिक तंगी और पारिवारिक परिस्थितियों की वजह से कठिनाइयों से भरी थी। बेरोजगार विद्यार्थी होने की वजह से उन्हें अपना शोध कार्य जारी रखने और शैक्षणिक लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था।

इन कठिनाइयों के बावजूद पीएच.डी. पूरी करने और सहायक प्रोफेसर या राज्य के समूह-I अधिकारी के रूप में पेशेवर जीवन बनाने की आकांक्षा के साथ उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखने का प्रयास किया। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय फेलोशिप - एनएफएससी - योजना के तहत नवंबर 2022 में उन्हें सहायता मिलनी शुरू हुई। इसके तहत फेलोशिप सहायता, मकान किराया भत्ता और आकस्मिक व्यय के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

15 लाख रुपये की इस सहायता से उन्हें अपने शोध कार्य पर ध्यान केंद्रित करने, आंकड़ों के संग्रहण में प्रगति करने और अपने सॉफ्ट स्किल्स (संचार, समस्या समाधान और समय प्रबंधन जैसे कौशल) बेहतर बनाने में मदद मिली। इस सहायता से उन्हें आर्थिक कठिनाइयां दूर करने में भी मदद मिली और उनके परिवार की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ।

इस फेलोशिप (अध्येतावृत्ति) से उनके शैक्षणिक, वित्तीय और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। इससे उन्हें अपना शोध कार्य पूरा करने और भविष्य में अपने करियर संबंधी आकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिली है।

***

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 2340410) आगंतुक पटल : 19
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu