सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
आर्थिक बाधाओं से इंजीनियरिंग की आकांक्षाओं तक
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रोहित कुमार की यात्रा
प्रविष्टि तिथि:
20 NOV 2026 4:22PM by PIB Delhi
पेशेवर विकास, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण के अवसर सृजित करने में शिक्षा एक अहम भूमिका निभाती है। हालांकि, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा प्राप्त करने की राह में वित्तीय बाधाएं बड़ी चुनौतियां खड़ी कर सकती हैं।
रोहित कुमार (बदला हुआ नाम) की यात्रा यह दर्शाती है कि लक्षित शैक्षिक सहायता किस तरह आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को वित्तीय बाधाओं से उबरने और अपने शैक्षणिक व पेशेवर लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में मदद कर सकती है। उनका अनुभव इस बात को दर्शाता है कि गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की सुलभता बढ़ाना और युवा विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर देना कितना महत्वपूर्ण है।
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के सतोह गांव के निवासी श्री रोहित ने ‘टॉप क्लास एजुकेशन स्कीम’ की सहायता से कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की अपनी पढ़ाई जारी रखी है।
सीमित आर्थिक संसाधनों वाले परिवार से आने के कारण, रोहित को उच्च शिक्षा के खर्च उठाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इन चुनौतियों के बावजूद, उनके परिवार ने उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने और अपने पेशेवर लक्ष्यों की दिशा में काम करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया।
‘टॉप क्लास एजुकेशन स्कीम’ के जरिए सहायता
‘टॉप क्लास एजुकेशन स्कीम’ ने ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षिक खर्चों के वित्तीय बोझ को कम करके, रोहित की शैक्षणिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस सहायता के सहारे वह अधिक आत्मविश्वास के साथ अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई जारी रख पा रहे हैं और अपनी शैक्षणिक सीख तथा तकनीकी कौशल के विकास पर अधिक ध्यान दे पा रहे हैं।
इस योजना ने रोहित को पढ़ाई के खर्चों को उठाने के निरंतर दबाव के बिना उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया है।

तकनीकी कौशल और शैक्षणिक विकास को मजबूत करना
वर्तमान में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे रोहित, जिनके 2027 में कोर्स पूरा करने की उम्मीद है, अपनी प्रोग्रामिंग की जानकारी, विश्लेषणात्मक क्षमताओं और समस्या-समाधान कौशल को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
‘कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग’ में अपनी रुचि दिखाते हुए, उन्होंने ‘लीटकोड बायवीकली कॉन्टेस्ट 181’ में 2,410वीं रैंक हासिल की। उनका ‘संचयी प्रदर्शन सूचकांक’ (सीपीआई) 6.57 रहा है। ‘कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग’ में उनकी भागीदारी यह दर्शाती है कि वे प्रौद्योगिकी सेक्टर से जुड़े कौशल विकसित करने के प्रति कितने प्रतिबद्ध हैं।
आत्मविश्वास और पेशेवर आकांक्षाओं का निर्माण
‘टॉप क्लास एजुकेशन स्कीम’ के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता ने रोहित को अधिक आत्मविश्वास के साथ अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने में मदद की है। इस सहयोग ने उन्हें ज्ञान हासिल करने, अपने तकनीकी कौशल को बेहतर बनाने और कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की तैयारी पर ध्यान दे पाने में समर्थ बनाया है।
पीके/केसी/आरटी/आर
(रिलीज़ आईडी: 2339181)
आगंतुक पटल : 24