सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सीमाओं से परे कहानियां, अब प्रिंट और डिजिटल माध्यमों में: 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में ‘इफ्फिलॉइड’ की वापसी


महोत्सव निदेशक श्री आशुतोष गोवारिकर ने पीआईबी के दैनिक महोत्सव न्यूज़लेटर के खंड 5, अंक 1 का विमोचन किया

इस न्यूज़लेटर में महोत्सव की प्रमुख झलकियों, सिनेमा जगत से जुड़ी चर्चाओं और पर्दे के पीछे के यादगार पलों को संकलित किया जाएगा

गोवा में 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) का आगाज होने के साथ ही, महोत्सव के निदेशक एवं प्रख्यात फिल्म निर्माता श्री आशुतोष गोवारिकर ने आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) से प्रकाशित दैनिक महोत्सव न्यूज़लेटर ‘इफ्फिलॉइड’  के खंड 5, अंक 1 का विमोचन किया।

इफ्फी में एक और संस्करण के साथ ‘इफ्फिलॉइड’  अपने पाठकों को सिनेमा की जीवंत दुनिया की झलक प्रस्तुत करता है। यह न्यूज़लेटर फिल्मों, फिल्म निर्माताओं, विचार-विमर्श और उन यादगार पलों को एक मंच पर लाता है, जो इस महोत्सव को कहानी कहने की कला के उत्सव के रूप में विशेष पहचान देते हैं।

इस न्यूज़लेटर में महोत्सव की प्रमुख झलकियां, रोचक लेख, तस्वीरें, कार्यक्रमों की समय-सारणी और प्रमुख आयोजनों से जुड़ी नवीनतम जानकारी प्रकाशित की जाएगी। सिनेमाई प्रस्तुतियों और फिल्म निर्माताओं के साथ संवाद से लेकर फिल्मों की स्क्रीनिंग तथा महोत्सव की अन्य गतिविधियों तक, इस न्यूज़लेटर में महोत्सव के दौरान सामने आने वाले विविध अनुभवों को समेटा जाएगा।

57वें इफ्फी की थीम ‘सीमाओं से परे कहानियां’ से प्रेरित यह न्यूज़लेटर लोगों, संस्कृतियों और विचारों को जोड़ने की सिनेमा की शक्ति को सबके सामने लाता है। इसका उद्देश्य महोत्सव को उसके स्क्रीनिंग स्थलों से आगे ले जाना है, ताकि सिनेमा प्रेमी और पाठक इफ्फी की नवीनतम गतिविधियों से लगातार जुड़े रह सकें।

20 से 29 नवंबर तक महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रकाशित होने वाला ‘इफ्फिलॉइड’, इफ्फी के बारे में पीआईबी की आधिकारिक कवरेज को पूरक सामग्री प्रदान करता है। इसमें महोत्सव से जुड़ी नवीनतम जानकारी और प्रमुख झलकियों को सरल एवं आकर्षक दृश्य प्रारूप में प्रस्तुत किया जाता है।

‘इफ्फिलॉइड’ का पहला अंक पीआईबी के आधिकारिक इफ्फी पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक पाठक इस न्यूज़लेटर को पढ़ सकते हैं और महोत्सव के दौरान इसके आगामी अंकों से भी जुड़े रह सकते हैं।

इफ्फिलॉइड को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:

https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

* * *

पीके/केसी/आरटी/एके/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2338985) आगंतुक पटल : 29
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Kannada