वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दीपम ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 में हिस्‍सा लिया


एमएसटीसी लिमिटेड के माध्यम से 2,01,777/- रुपये के ई-कचरे का निपटारा किया गया

वीआईपी संदर्भों, अंतर-मंत्रालयी और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) संदर्भों तथा संसदीय आश्वासनों पर ध्यान केंद्रित किया गया

प्रविष्टि तिथि: 13 NOV 2026 10:42AM by PIB Delhi

वित्त मंत्रालय के निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने 2 अक्टूबर, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 की अवधि के दौरान सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 में सक्रिय रूप से हिस्‍सा लिया। दीपम के अधीन कोई संबद्ध या अधीनस्थ कार्यालय अथवा स्वायत्त निकाय नहीं हैं।

दीपम ने 15 से 30 सितंबर, 2026 तक के प्रारंभिक चरण में वीआईपी संदर्भों, अंतर-मंत्रालयी और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) संदर्भों तथा संसदीय आश्वासनों जैसे लंबित मामलों के समय पर निपटारे पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रमुख क्षेत्रों में लक्ष्य निर्धारित किए। प्रक्रियाओं के सरलीकरण, फाइलों की समीक्षा और छंटाई (वीडिंग) के माध्यम से प्रभावी रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता, स्थान प्रबंधन और स्क्रैप के निपटारे सहित कार्यालय के रखरखाव की गतिविधियों पर जोर दिया गया।

इसके बाद 2 अक्टूबर, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित अभियान के कार्यान्वयन चरण के दौरान दीपम ने चिन्हित लक्ष्यों का निपटारा करने के लिए केंद्रित प्रयास किए। विभिन्न श्रेणियों में निपटारे की स्थिति और की गई गतिविधियों का विवरण नीचे दिया गया है:

  • लक्षित तीन वीआईपी संदर्भों में से सभी तीन का निपटारा कर दिया गया।
  • लक्षित आठ संसदीय आश्वासनों में से एक के संबंध में कार्यान्वयन रिपोर्ट विचार के लिए लोकसभा सचिवालय/राज्यसभा सचिवालय को भेज दी गई है।
  • दो स्वच्छता अभियान चलाए गए।
  • एमएसटीसी लिमिटेड के माध्यम से 2,01,777/- रुपये की राशि के ई-कचरे के निपटारे की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने अभियान की तैयारियों और प्रगति का आकलन करने के लिए कार्यालय और भवन परिसर का निरीक्षण किया और स्वच्छता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

***

पीके/केसी/आरटी/जेके/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2335717) आगंतुक पटल : 50
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English