सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आर्थिक तंगी से लेकर वैश्विक स्तर की शिक्षा के अवसर तक का सफर


राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति के माध्यम से उत्कृष्टता की एक यात्रा

प्रविष्टि तिथि: 10 NOV 2026 6:55PM by PIB Delhi

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति (एनओएस) योजना से आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवा के लिए एक बड़ा अवसर उपलब्ध हुआ।

वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान, श्री राजेश शेडगे (बदला हुआ नाम) को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली, जिससे वे यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर सके।

महाराष्ट्र के रहने वाले, अनुसूचित जाति समुदाय के इस युवा छात्र ने पढ़ाई के प्रति अपनी लगन के चलते एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्थान से उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा जताई।

अपनी लगन और शैक्षणिक महत्वाकांक्षाओं के बावजूद, आर्थिक तंगी उनके विदेश में पढ़ने के सपने के रास्ते में एक बड़ी रुकावट बन गई। अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के अधिक खर्च—जिसमें ट्यूशन फीस, रहने का खर्च, यात्रा और अन्य संबंधित खर्च शामिल हैं—के कारण उनके परिवार के लिए उन्हें विदेश में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कराना मुश्किल हो गया था।

बुनियादी ढांचा विकास, परियोजना प्रबंधन और निर्माण अर्थशास्त्र के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर, उन्होंने विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्थान, ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) में निर्माण अर्थशास्त्र और प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल का सपना देखा। हालांकि, विदेश में पढ़ाई के लिए आवश्यक अधिक धनराशि का इंतजाम करना एक बड़ी चुनौती बनी रही।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image001_20261110190757_a7bad1.jpg

राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति योजना के तहत, 39,800 पाउंड की ट्यूशन फीस और 9,900 पाउंड का मेंटेनेंस अलाउंस (निर्वाह भत्ता) प्रदान किया गया। इसके साथ ही, हवाई यात्रा का किराया, वीजा शुल्क, बीमा और अन्य आवश्यक शैक्षणिक खर्चों के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस मदद से उनके परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ काफी कम हो गया। इससे उन्हें पढ़ाई और रहने-सहने के जरूरी खर्चों के लिए फंड जुटाने की चिंता किए बिना, बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला।

इस योजना की मदद से, श्री शेडगे अभी ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में निर्माण अर्थशास्त्र और प्रबंधन में एमएससी कर रहे हैं। वे लेक्चर्स, ट्यूटोरियल्स और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इसके जरिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के मानकों, उन्नत ज्ञान और निर्माण तथा बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) क्षेत्र के पेशेवर तौर-तरीकों को समझने का अवसर मिल रहा है।

राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति ने उनके बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के सपने को साकार करने में  बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना ने केवल आर्थिक मदद ही नहीं, बल्कि उनके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाई करने, पेशेवर विकास करने और भविष्य में करियर की बेहतर संभावनाएं तलाशने के रास्ते भी खोले हैं।

श्री राजेश शेडगे का सफर यह दर्शाता है कि किस तरह सही शैक्षणिक सहायता पाकर, योग्य छात्र अपनी आर्थिक बाधाओं को पार कर सकते हैं और दुनिया के बेहतरीन संस्थानों में शिक्षा पाने के अवसर हासिल कर सकते हैं।

भारत सरकार, राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति के माध्यम से उच्च शिक्षा तक सबकी पहुंच को बढ़ावा दे रही है। इसके साथ ही, यह अनुसूचित जाति समुदायों के छात्रों को सशक्त बना रही है, ताकि वे शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल कर सकें और देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।

***

पीके/केसी/आरटी/एमके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2334818) आगंतुक पटल : 42
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu