भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2026 7:05PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लक्षित कंपनी) की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता ली जाएगी।

अधिग्रहणकर्ता एक विशेष प्रयोजन वाहन है, जिसे केवल प्रस्तावित लेन-देन के उद्देश्य से निगमित किया गया है। इसका अप्रत्यक्ष स्वामित्व केकेआर एंड कंपनी इंक. की विभिन्न सहायक कंपनियों द्वारा सलाह और प्रबंधन सेवाएं प्रदान किए जाने वाले विभिन्न निवेश माध्यमों और/या खातों के पास है।

लक्षित कंपनी पेट्रोलियम नेशनल बरहाद (पेट्रोनास) की अप्रत्यक्ष रूप से पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और पेट्रोनास समूह का हिस्सा है। यह भारत में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों तथा बैटरी ऊर्जा भंडारण समाधानों के माध्यम से बिजली उत्पादन के क्षेत्र में कार्यरत है।

*********

पीके/केसी/आरटी/एके


(रिलीज़ आईडी: 2332770) आगंतुक पटल : 55
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu