भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सैफायर फूड्स इंडिया के देवयानी इंटरनेशनल में विलय तथा संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2026 2:19PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड का देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड में विलय तथा संबंधित लेन-देन को मंजूरी प्रदान की है।

प्रस्तावित संयोजन के तहत सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड(सैफायर) का देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड(देवयानी) में विलय तथा कुछ संबंधित लेन-देन शामिल हैं।

देवयानी पूरे भारत में केएफसी और पिज्जा हट के फ्रेंचाइजी आउटलेट्स का संचालन करती है। इसके अलावा, देवयानी भारत में कोस्टा कॉफी, न्यूयॉर्क फ्राइज और सानूक किचन की एकमात्र फ्रेंचाइजी धारक है। इसके अलावा, देवयानी के अपने खुद के ब्रांड्स भी हैं और वह उनका संचालन करती है।

सैफायर भी भारत में केएफसी और पिज्जा हट के फ्रेंचाइजी आउटलेट्स का संचालन करती है।

***

पीके/केसी/आरटी/पीकेपी/


(रिलीज़ आईडी: 2330872) आगंतुक पटल : 52
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi