प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर रवन्नी वलसानैनी को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 22 OCT 2026 9:52PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर टी11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने के लिए रवन्नी वलसानैनी को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि उनका प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और एकाग्रता का एक अद्भुत उदाहरण है, और उन्होंने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:

"रवन्नी वलसानैनी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर टी11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। उनका प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और एकाग्रता का एक अद्भुत उदाहरण है। आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi"

पीके/केसी/आरटी/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 2327074) आगंतुक पटल : 54
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Telugu , Kannada , Malayalam