प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर सुहास एल. यतिराज को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
22 OCT 2026 6:07PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुष एकल एसएल4 पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुहास एल. यतिराज को बधाई दी
श्री मोदी ने कहा कि खेल के प्रति उनकी निरंतरता, दृढ़ता और जुनून वास्तव में प्रशंसनीय हैं। उन्होंने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और दूसरों को प्रेरित करते रहेंगे
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
“सुहास एल. यतिराज अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर लगातार अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं!
उन्होंने एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुष एकल एसएल4 पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
खेल के प्रति उनकी निरंतरता, दृढ़ता और जुनून वास्तव में प्रशंसनीय हैं।
इस उपलब्धि पर सुहास को मेरी बधाई। वे आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें और दूसरों को प्रेरित करते रहें: PM @narendramodi”
****
पीके/केसी/आरटी/पीके/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2326858)
आगंतुक पटल : 34