प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 में कांस्य पदक जीतने पर प्रमोद भगत और मनीषा रामदास को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 22 OCT 2026 6:01PM by PIB Delhi

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 की मिश्रित युगल एसएल-3 – एसयू-5 पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर प्रमोद भगत और मनीषा रामदास को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान दोनों खिलाडियों के बीच उत्कृष्ट तालमेल, दृढ़ संकल्प और प्रतिस्पर्धी भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी है। उन्होंने दोनों प्रतिभाशाली खिलाडियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:

"प्रमोद भगत और मनीषा रामदास का एक सराहनीय प्रयास!

इस प्रतिभाशाली जोड़ी ने एशियाई पैरा खेल 2026 की मिश्रित युगल एसएल-3 – एसयू-5 पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान दोनों खिलाडियों के बीच उत्कृष्ट, दृढ़ संकल्प और प्रतिस्पर्धी भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी है।

दोनों खिलाडियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई और उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: PM@narendramodi"

***

पीके/केसी/आरटी/आईएम/केके 


(रिलीज़ आईडी: 2326824) आगंतुक पटल : 40
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil