विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
डीएसआईआर में विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण के दौरान महत्वपूर्ण प्रगति हुई है
प्रविष्टि तिथि:
19 OCT 2026 3:38PM by PIB Delhi
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) 2 अक्टूबर, 2026 से विशेष अभियान 6 चला रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत बनाना, लंबित मामलों का निपटान करना, ई-कचरे का निपटान, कुशल रिकॉर्ड प्रबंधन और स्वच्छ एवं टिकाऊ कार्यस्थलों का निर्माण करना है।
डीएसआईआर सचिव के सक्रिय मार्गदर्शन और विभाग के नोडल अधिकारी तथा सीएसआईआर, सीईएल और एनआरडीसी के समकक्षों की कड़ी निगरानी में, विभाग में विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन के लिए निर्धारित लक्ष्यों के तहत 9805 फाइलों में से 7781 फाइलों की समीक्षा की जा चुकी है और 1448 फाइलों को हटा दिया गया है।
विभाग ने ई-फाइलों की समीक्षा, नियमों में ढील और लंबित जन शिकायतों एवं अपीलों के 95 प्रतिशत निपटान का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल कर लिया है। 150 स्वच्छता अभियान स्थलों के लक्ष्य में से विभाग ने देश भर में डीआईआर/सीएसआईआर मुख्यालयों और सीएसआईआर प्रयोगशालाओं में 95 स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाए हैं। इससे अब तक 12,08,047 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है और 2980 वर्ग फुट जगह खाली हुई है।
विभाग, सीएसआईआर और उसकी प्रयोगशालाओं, सीईएल और एनआरडीसी के साथ मिलकर, विशेष अभियान 6 की शेष अवधि के दौरान निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने और स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत की परिकल्पना के साथ एक सकारात्मक कार्य वातावरण बनाने के उद्देश्य से अपने प्रयासों को तेज करना जारी रखेगा।
***
पीके/केसी/आरटी/वीके/एमयू
(रिलीज़ आईडी: 2325137)
आगंतुक पटल : 49