भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
नुएजलक्स बिडको एस.ए आर.एल द्वारा किड्स क्लिनिक इंडिया में निश्चित शेयरधारिता के अधिग्रहण को सीसीआई की मंजूरी
प्रविष्टि तिथि:
14 OCT 2026 5:34PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने नुएजलक्स बिडको एस.ए आर.एल द्वारा किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड में निश्चित शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन में नुएजलक्स बिडको एस.ए आर.एल (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (केसीआईएल/लक्ष्य) में लगभग 23% शेयरधारिता (सभी संभावित शेयरों को शामिल करने के आधार पर) का अधिग्रहण शामिल है।
अधिग्रहणकर्ता लक्ज़मबर्ग के कानूनों के तहत नवनिर्मित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। अधिग्रहणकर्ता एक 'विशेष प्रयोजन माध्यम कंपनी है, जिसकी भारत या वैश्विक स्तर पर कोई व्यावसायिक गतिविधियाँ या उपस्थिति नहीं है और यह अंतिम रूप से परमिरा हॉल्डिंग्स लिमिटेड (परमिरा) द्वारा नियंत्रित है।
परमिरा 'ग्वेर्नसे' में पंजीकृत एक निजी अंशधारिता कंपनी है, जो अपनी सहायक कंपनियों और सहयोगियों के माध्यम से कई निवेश फर्मों को निवेश प्रबंधन सेवाएं प्रदान करता है। परमिरा अंततः कई निजी अंशधारिता कोषों को नियंत्रित करता है, जिनके पोर्टफोलियो में वैश्विक स्तर पर उपभोक्ता, सेवा, स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा परिवर्तन क्षेत्रों में सक्रिय कंपनियाँ शामिल हैं।
केसीआईएल एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है, जो 'क्लाउडनाइन' ब्रांड के तहत सुपर-स्पेशियल्टी अस्पतालों की प्रमुख श्रृंखलाओं में से एक के रूप में कार्य करती है। यह मुख्य रूप से मां और शिशु देखभाल पर केंद्रित है तथा मातृत्व, स्त्री रोग, बाल रोग और प्रजनन के क्षेत्रों में कार्यरत है। केसीआईएल वर्तमान में भारत के कई शहरों में अपने केंद्रों का संचालन करती है।
****
पीके/केसी/आरटी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2323487)
आगंतुक पटल : 46