भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
सीसीआई ने जीआरटी ज्वेलर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा त्रिभुवनदास भीमजी जावेरी लिमिटेड में अधिसंख्यक हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
14 OCT 2026 5:35PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जीआरटी ज्वेलर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा त्रिभुवनदास भीमजी जावेरी लिमिटेड में अधिसंख्यक हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन में जीआरटी ज्वेलर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता/जीआरटी) द्वारा त्रिभुवनदास भीमजी जावेरी लिमिटेड (लक्ष्य/टीबीजेड) में बहुमत हिस्सेदारी का अधिग्रहण शामिल है।
अधिग्रहणकर्ता एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जो मुख्य रूप से भारत में रत्नों और आभूषणों के निर्माण तथा बिक्री के व्यवसाय में लगी हुई है।
लक्ष्य (टारगेट) एक सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी है, जो भारत में रत्नों और आभूषणों के निर्माण तथा बिक्री के व्यवसाय में लगी हुई है।
*****
पीके/केसी/आरटी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2323452)
आगंतुक पटल : 48